Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन 10 तरीके से करें जीभ की सफाई
ओरल हाइजीन से न सिर्फ आपका मुंह स्वस्थ रहेगा बल्कि आप संपूर्ण रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। जीभ से कई बीमारी के लक्षण का पता चलता है और आपको इसे पहचान कर सही समय पर उपचार करना चाहिए। आपके जीभ की सेहत से आपके पूरे शरीर की सेहत का पता चलता है।
जीभ का सिरा जहां हृदय और फेफड़े की स्थिति को बताता है, वहीं बगल के हिस्से से लीवर और किडनी के बारे में पता चलता है। इसके अलावा जीभ के बीच वाले हिस्से की जांच करके पेट की स्थिति के बारे में पता लगया जा सकता है। साथ ही जीभ का सबसे पिछला हिस्सा आंत के नीचले हिस्से के बारे में जानकारी देता है।
टॉप बेस्ट प्राकृतिक माउथवॉश
जब भी ओरल हाइजीन की बात होती है तो लोग इसे ब्रश और फ्लॉस करने से जोड़कर देखते हैं। हम मसूड़ों की सफाई पर भी ध्यान देते हैं पर जीभ की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। हमें पता होना चाहिए कि जीभ को कैसे साफ किया जाए, क्योंकि जीभ वह जगह है जहां पर कई तरह के बैक्टीरिआ जमा होते हैं। जीभ की गंदगी से न सिर्फ दांतों में खराबी और सांसों से बदबू आती है, बल्कि यह हमारे शरीर के सेहत पर भी बुरा असर डालता है।
हम यहां आपको जीभ की सफाई के कुछ टिप्स देंगे। इसकी मदद से आप अपनी जीभ को स्वस्थ रख सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए आपको इसका नियमित पालन करना चाहिए और दिन में कम से कम दो बार ऐसा करना चाहिए।

जीभ की स्क्रैपिंग
जीभ की सफाई के विभिन्न तकनीकों में जीभ की स्क्रैपिंग भी एक कारगर तकनीक है। आप जीभ को साफ करने के लिए प्लास्टिक या धातु से बने स्क्रैपर का सहारा ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आप स्क्रैपर को बहुत जोर से न दबाएं। इससे खून भी निकल सकता है।

माउथवॉश
भोजन के बाद माउथवॉश के इस्तेमाल से जीभ पर बैक्टीरिआ जमा नहीं होगा, जो कि सांसों की बदबू के लिए जिम्मेदार होता है। यह जीभ को साफ रखने के साथ-साथ ओरल हेल्थ को भी बेहतर रखेगा।

लवणयुक्त पानी
लवणयुक्त पानी से नियमित रूप से मुंह धोना भी माउथवॉश की तरह ही काम करेगा। यह जीभ पर बैक्टीरिआ को जमा होने से रोकेगा। साथ ही यह मुंह में शेष भोजन के अवशेष को सड़ने नहीं देगा, जिससे सांसों से बदबू की समस्या दूर हो जाएगी।

मरहम
आपने ध्यान दिया होगा कि जब आपको बुखार लगा होगा तब आपके जीभ पर सफेद परत जम गई होगी। कुछ मामलों में ऐसा फंगल इंफैक्शन के कारण भी होता है। ऐसी स्थिति में आपको फिजिशियन द्वारा बताए गए कुछ मरहम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी जीभ साफ बनी रहेगी।

टूथब्रश के पिछले हिस्से का इस्तेमाल करें
ऐसे कई टूथब्रश हैं जिसका पिछला हिस्सा रुखड़ा होता है। आपने जीभ की सफाई के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्रीन टी
ग्रीन टी से शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है। साथ ही यह मुंह के बैक्टीरिआ को भी दूर करता है। ग्रीन टी पीने से आपकी जीभ साफ बनी रहेगी।

पानी
डिहाइड्रेशन से जीभ बदरंग और सूख जाता है। यह जीभ की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए आपको डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आपकी आंत की कार्यप्रणाली भी बेहतर बनी रहेगी।

हानिकारक भोजन
ऐसे कई भोजन हैं जिससे जीभ में एलर्जी हो जाती है। यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है। आप ऐेसे भोजन से बच कर जीभ की बेहतर देखभाल कर सकते हैं। पर अगर आपने ऐसे भोजन कर लिए हैं तो जीभ और मुंह को अच्छे से साफ करें।

भोजन के पहले और बाद
कई लोग यह सलाह देते हैं कि भोजन के बाद मुंह को साफ करना चाहिए। पर शोध से यह बात सामने आई है कि आपको खाने से पहले भी मुंह धोना चाहिए। इससे जीभ पर मौजूद बैक्टीरिया पेट में नहीं जाएगा।

नियमित सफाई
जीभ की साफ सफाई की जितनी भी बातें यहां बताई गई है, इन सभी को आप नियमित रूप से व्यवहार में लाएं। इन बातों पर अमल करने से न सिर्फ आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा बल्कि आप एक स्वस्थ और गुलाबी जीभ भी हासिल कर सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
