Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
वजन कम करने के लिए मेटाबोल्जिम बढ़ाने के 20 तरीके
शरीर में बढ़ता वजन कई बीमारियों को न्यौता देता है। अगर आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा है और उतनी आप खपत नहीं कर पाते हैं तो आपके लिए बहुत घातक है। शरीर में मेटाबोलिज्म एक ऐसी प्रक्रिया है जो कार्बोहाईड्रेट को घटा देती है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा देती है। 7 योग आसन जो आपके पेट को रखें स्वस्थ
जब आप युवा होते हैं तो मासंपेशियों में ऊर्जा का संचय हो जाता है जो आपका वजन बढ़ने से रोकता है, लेकिन जैसे ही आप 30 की उम्र पार कर लेते है, मेटाबोलिज्म कम होने लगता है और शरीर में वजन बढ़ने लगता है।
सिम्पली हेल्थ की डायटीशिन और न्यूट्रीशियन, दीपाली माईराल इस आर्टिकल में वजन कम करने के लिए मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के लिए 10 साधारण टिप्स बता रही हैं:

1. बहुत तेजी से डाइट न करें
आप अपने खाने की प्रक्रिया में सुधार करें, लेकिन खाने में कटौती एकदम से न करें, वरना आपको कमजोरी आ सकती है। इसके लिए बेहतर है कि आप सही तरीके से प्लान करके खाने में सुधार लाएं।

2. डाइट में प्रोटीन को ज्यादा शामिल करें
अगर किडनी में किसी प्रकार की समस्या हो, तो ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से बचें। इससे पाचन क्रिया में सुधार होगा और कैलोरी की मात्रा भी कम होगी।

3. सुबह का नाश्ता, स्वास्थ्यवर्धक करें
दिन की शुरूआत भूखे रहकर न करें। खाने से ध्यान केन्द्रित होता है और आपका मूड भी अच्छा बनता है।

4.दिन में कई बार खाएं
दिन में तीन बार भोजन करें और दो बार स्नैक्स लें। इससे आप दिन भर कचर-कचर खाने से बचेगें।

5. ब्लैक टी या कॉफी लाभप्रद है
इनमें कैफीन होने के कारण से ब्लड़ मेटाबोलिज्म को दुरूस्त रखती है। हालांकि, बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।

6. ग्रीन टी
इससे आपके मेटाबोलिज्म में 5 प्रतिशत तक सुधार होता है और इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन भी नहीं होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है जो वजन को सही रखता है।

7. डार्क चॉकलेट खाएं
डार्क चॉकलेट भी आपके मेटाबोलिज्म को दुरूस्त रखता है और इसमें भी कैफीन और कैचीन्स की मात्रा होता है, इसलिए इसका भी अत्यधिक सेवन न करें। हर दिन सिर्फ 28 ग्राम डार्क चॉकलेट ही खानी चाहिए।

8. जिंक का सेवन करें
जिंक, आपकी भूख को कम करता है और शरीर में लेप्टिन की मात्रा को कम करता है, जो एक प्रकार का हारमोन होता है जो आपको सुरक्षा की भावना देता है। जिंक, फलों, हरी सब्जियों और कद्दू के बीजों में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए आप काजू, पालक, मछली, मशरूम, चॉकलेट, अनार, खजूर और वंदगोभी, आलू व ब्रोकली भी खा सकते हैं।

9. शिमला मिर्च खाएं
कैपीसीन एक ऐसा कैमिकल है जो शिमला मिर्च में पाया जाता है, इसकी शरीर में पर्याप्तता होने पर खाने के बाद कई घंटों के लिए आपकी ऊर्जा सेव रहती है और आपको वसा को कम करने में मदद मिलती है।

10. अचानक से व्यायाम न करें
जब आप कसरत करते हैं तो आपकी मांसपेशियां एक्टिव हो जाती है और वह तेजी से फैट को बर्न करती हैं।

11. डाइट में सुधार
मूड को अच्छा बनाएं रखने के लिए आपको अपनी हेल्थ डाइट को सुधारना होगा, इससे आपकी आंतरिक रूप से अच्छा लगेगा और आपकी पर्सनालिटी में भी सुधार होगा।

12. जागने के 1 घंटे पर फल खाएं
फल, पोषक तत्वों से भरपूर और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। इसके अलावा, इनके सेवन से आपको दिन भर ऊर्जा मिलती है।

13. नट्स और मेवे
दिन में थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ-कुछ खाएं जो आपको ताकत दें न कि फालतू की चटपटी चीजें। भूख लगने पर नट्स आदि खाएं।

14. डाइट में प्रोटीन शामिल करें
अंडा और मीट पर्याप्त मात्रा में खाएं। अगर आप शाकाहारी हैं तो हरी सब्जी, घी, दही आदि का सेवन करें।

15. भरपूर मात्रा में पानी पिएं
दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

16. व्यायाम करने से पहले कुछ हल्का सा खाएं
भरपेट व्यायाम न करें और न ही खाली पेट व्यायाम करें। व्यायाम करते समय आपका शरीर बहुत सारी कैलोरी बर्न करता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

17. कम खाएं, लेकिन सॉलिड खाएं
आप भले ही दिन में कम खाएं, लेकिन जितना भी खाएं, वह अच्छा और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए।

18. इंटरवल ट्रेनिंग करें
वर्कआउट करें और स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। अगर आप टहलने जाते है तो कम से कम पांच मिनट की दौड़ लगाएं, इससे आपकी बॉडी फिट होगी।

19. शरीर को आराम दें
स्वस्थ मेटाबोल्जिम, सिर्फ स्वास्थ्यवर्धक भोजन से नहीं मिलता है इसके लिए आपके शरीर को आराम मिलना भी बेहद जरूरी होता है। इसलिए पर्याप्त नींद लें।

20. किसी भी काम की अति न करें
न ज्यादा खाएं, न ज्यादा व्यायाम न ही कोई अन्य काम। अपने ऊपर पूरा ध्यान दें और खुश रहें।



Click it and Unblock the Notifications
