Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
कौन ज़्यादा फिट होता है : पुरुष या स्त्री?
स्त्री और पुरुष एक ही सिक्के के दो पहलू हैं हालाँकि दोनों की शारीरिक संरचना अलग अलग है। परंतु दोनों में से अधिक फिट कौन होता है, यह एक बड़ा भ्रामक प्रश्न है।
जीवन प्रत्याशा पर किये गए नवीनतम अनुसंधान से यह पता चला है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक वर्षों तक जीवित रहती हैं। अधिक गहराई में जाने पर पता चलता है कि जब कुछ बीमारियों की बात आती है तो संवेदनशीलता लिंग अंतर पर निर्भर करती है।
दोनों पक्षों को हो सकने वाली बीमारियों के बारे में जानने के लिए इसे पढ़ें। कोलेस्टेरोल को लेकर पैदा गलतफहमी को दूर करें

ऑस्टियोपोरोसिस
हड्डियों को कमज़ोर बनाने वाली यह बीमारी महिलाओं के साथ जुडी हुई है। लगभग 75 प्रतिशत महिलाएं कूल्हे के ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित होती हैं। हालाँकि पांच में से एक पुरुष भी इससे ग्रसित होता है परंतु इसका निदान नहीं हो पाता क्योंकि डॉक्टर भी यही समझते हैं कि यह केवल महिलाओं की ही समस्या होती है। ऐसा क्यों? बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों की तुलना में महिलाओं की हड्डियों का घनत्व जल्दी कम होता जाता है, विशेषकर रजोनिवृत्ति की स्थिति में। इस स्थिति में हड्डियों का संरक्षण करने वाले एस्ट्रोजन का स्त्राव कम होता है।
खतरे को कम करें: कैल्शियम युक्त दुग्ध आहार भरपूर मात्रा में लें तथा विटामिन डी संपूरक लें। क्योंकि अधिकतर भारतीय हड्डियों को मज़बूत बनाने वाले इस विटामिन की कमी से ग्रसित होते हैं। प्रतिदिन लगभग 30 मिनिट तक वज़न उठाने वाले व्यायाम करें - ऐसा करने से भी आपकी हड्डियां मज़बूत होंगी।

हृदय की बीमारी
इस सत्य के बावजूद कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक हार्ट अटैक आता है तथापि इसके कारण होने वाली मृत्यु दर 50:50 प्रतिशत है। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि महिलाओं को हार्ट अटैक आता है तो अधिकतर उनकी मृत्यु हो जाती है।
ऐसा क्यों? रजोनिवृत्ति के पहले महिलाओं को दिल को का संरक्षण करने वाले एस्ट्रोजन का लाभ मिलता है परंतु उसके बाद उनकी ही उम्र के पुरुषों की तुलना में इसका खतरा महिलाओं के लिए बढ़ जाता है। 45 वर्ष की उम्र तक महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हाई ब्लडप्रेशर हो जाता है। यह भी दिल की बीमारी का एक कारण यह भी हो सकता है ।
अपने खतरे को कम करें: यदि आवश्यक हो तो वज़न कम करें, धूम्रपान बंद कर दें तथा 40 वर्ष की उम्र के बाद प्रतिवर्ष अपने ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रोल की जांच करवाएं।

एस टी आई
यौन संचारित संक्रमण की संभावना पुरुषों की तुलना में महिलाओं को लगभग चार गुना अधिक होती है।
ऐसा क्यों? लिंग की तुलना में योनि की त्वचा बहुत पतली होती है जिसके कारण बैक्टीरिया या वायरस आसानी से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
अपने खतरे को कम करें: इसे रोकने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि जब भी आप सेक्स करें तब कंडोम का उपयोग करें।

लीवर ख़राब होना
महिलाओं की तुलना में पुरुष यकृत की बीमारी से मर जाते हैं। (60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत) परंतु यदि महिलाएं थोड़ी मात्रा में भी अल्कोहल का सेवन करती हैं तो उनके यकृत को बहुत नुकसान पहुँचता है।
ऐसा क्यों? आमतौर पर पुरुष अल्कोहल का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं परंतु आंकड़ों से पता चलता है कि महिलाओं में इसका संक्रमण बढ़ रहा है। अल्कोहल को तोड़ने के लिए जिन एंजाईम्स की आवश्यकता होती है उनकी मात्रा महिलाओं के शरीर में बहुत कम होती है तथा साथ ही साथ वासा की मात्रा बहुत अधिक होती है जिसके कारण वे अल्कोहल को हल्का नहीं कर पाती। इसके परिणामस्वरूप महिलाओं के रक्त में अल्कोहल की मात्रा बढ़ती जाती है और यह बढ़ता हुआ स्तर यकृत तक पहुँच जाता है।

सर्दी और फ़्लू
वर्तमान अनुसंधान से पता चला है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को सर्दी या फ़्लू कम होता है।
ऐसा क्यों? महिलाओं में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन का स्तर बहुत उच्च होता है जिसके कारण उनका इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) अधिक सक्रिय होता है तथा इसके कारण फ़्लू के जीवाणुओं से लड़ने में सहायता मिलती है। जबकि पुरुषों का प्रतिरक्षा तंत्र कमज़ोर होता है टेस्टोस्टेरोन के अवमंदन प्रभाव के कारण उनके शरीर की वायरस से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है।
अपने खतरे को कम करें: नियमित तौर पर अपने हाथों को धोएं क्योंकि अनुसंधानों से पता चला है कि सामान्यत: आपको सर्दी किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने या उसके द्वारा छुई गई सतह को हाथ लगाने से होती है जैसे दरवाज़े का हैंडल आदि।

लंग कैंसर
महिलाओं में लंग कैंसर की दर बढ़ रही है।
ऐसा क्यों? ऐसा देखा गया है कि कुछ क्षेत्रों में धूम्रपान करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। अनुसंधानों से पता चला है कि महिलाएं धूम्रपान की आदत जल्दी छोड़ नहीं पाती तथा एस्ट्रोजन की उपस्थिति के कारण भी महिलाओं में लंग कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। यही कारण है कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं में लंग कैंसर की संभावना धूम्रपान करने वाले पुरुषों की तुलना में तीन गुना अधिक होती है।
अपने खतरे को कम करें: 10 में से 9 मामलों में लंग कैंसर का कारण धूम्रपान होता है। इसे छोड़ें। आपका खतरा तुरंत कम हो जाएगा तथा 10 वर्षों बाद यह धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की तुलना में आधा हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











