Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
माइक्रोवेव से स्वास्थ्य को होने वाले 7 नुकसान
हमारे दैनिक जीवन में माइक्रोवेव का उपयोग इतना आम हो गया है कि इसके बिना किचन में कुछ भी बनाना असंभव लगता है। खाना गरम करने से लेकर केक बनाने तक यह जीवन की दैनिक आवश्यकता बन गया है। हालाँकि हम आपको माइक्रोवेव से स्वास्थ्य को होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बता रहे हैं।
यह आपके खाद्य पदार्थ से पोषक तत्वों को नष्ट कर सकता है तथा बहुत अधिक तापमान पर यह आपके खाद्य पदार्थ को कैंसर पैदा करने वाले कारकों में बदल सकता है।
नॉनस्टिक बर्तनों में खाना पकाने के 10 खतरे
क्या माइक्रोवेव में खाना पकाना सुरक्षित है? आज बोल्डस्काय आपको माइक्रोवेव ओवन से स्वास्थ्य को होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बताएगा। आइए माइक्रोवेव में खाना पकाने से होने वाले नुकसानों के बारे में जानें।

विटामिन बी12 की कमी
ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें विटामिन बी12 होता है जैसे फिश, लीवर आदि को जब माइक्रोवेव में पकाया जाता है तो उनमें से विटामिन बी12 कम हो जाता है। इनमें उपस्थित विटामिन की मात्रा कम हो जाती है क्योंकि माइक्रोवेव की गर्मी इसे नष्ट कर देती है। इस प्रकार माइक्रोवेव का खाद्य पदार्थों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

मां के दूध को नष्ट कर देता है
जब फ्रोज़न ब्रेस्ट मिल्क (मां का संरक्षित दूध) को माइक्रोवेव में रखा जाता है तो इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं तथा मां के दूध में जो बैक्टीरिया से लड़ने वाली तत्व होते हैं वे भी नष्ट हो जाते हैं।

पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है
माइक्रोवेव के उच्च ऊष्मा विकिरण खाद्य पदार्थ के पोषक तत्वों को पूरी तरह नष्ट कर देते हैं। यह खाद्य पदार्थों में से सारे प्रोटीन, विटामिन और खनिज को नष्ट कर देता है। इस प्रकार माइक्रोवेव के विकिरण खाद्य पदार्थ को प्रभावित करते हैं।

माइक्रोवेव खाने में कैंसर होने वाले कारक बनाता है
जब प्लास्टिक के बर्तनों में माइक्रोवेव में खाना बनाया जाता है या गरम किया जाता है तो प्लास्टिक के बर्तन विषाक्त पदार्थ छोड़ते हैं जिसके कारण कैंसर हो सकता है। ये विषाक्त पदार्थ प्लास्टिक के बर्तन के अंदर रखे खाने में मिल जाते हैं।

माइक्रोवेव के कारण रक्त की रचना में परिवर्तन हो सकता है
माइक्रोवेव में गर्म किये गए दूध और सब्जियों से लाल रक्त कणिकाओं की मात्रा घट जाती है तथा श्वेत रक्त कणिकाओं की मात्रा बढ़ जाती है। इससे कोलेस्ट्राल का स्तर भी बढ़ता है। इस प्रकार माइक्रोवेव शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

माइक्रोवेव के कारण हृदय की धड़कन बदल सकती है
क्या माइक्रोवेव में खाना बनाना सुरक्षित है? माइक्रोवेव से विकिरण उत्सर्जित होते हैं। यदि आपको असामान्य धड़कन या सीने में दर्द की समस्या आने लगे तो आपको माइक्रोवेव में खाना बनाना बंद कर देना चाहिए। यह भी माइक्रोवेव का एक नकारात्मक प्रभाव है।

माइक्रोवेव से प्रतिरक्षण क्षमता कम होती है
क्योंकि खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व और एंटी ऑक्सीडेंट्स नहीं होते अत: यह प्रतिरक्षा तंत्र को भी प्रभावित करता है। आपको माइक्रोवेव में कम तापमान पर खाना गर्म करना चाहिए। माइक्रोवेव में खाना बनाने का यह भी एक नकारात्मक प्रभाव होता है।



Click it and Unblock the Notifications
