Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आपको यकीन ही नहीं होगा कि इन चीजों में भी होती है शराब
अगर आप यह सोंचते हैं कि आप शराब नहीं पीते तो आप पूरी तरह से गलत भी हो सकते हैं। हम ऐसा इसलिये कह रहे हैं क्योंकि हम रोज ऐसी कुछ चीज़ों का रोज प्रयोग करते हैं जिनमें शराब की कुछ मात्रा जरुर मिली हुई होती है, लेकिन इसके बारे में पता नहीं होता।
READ: शराब पीने से केवल जिगर ही नहीं, होते हैं ये अंग भी खराब
चाहे वह केक में स्वाद बढ़ाने वाला वैनिला एक्सट्रेक्ट हो या फिर चाहे सर्दी-जुखाम खत्म करने वाला कफ सीरप। इन सभी चीजों में आपको शराब की अच्छी खासी मात्रा मिली हुई दिख जाएगी।
READ: जानें, पानी पीने का सबसे अच्छा और सबसे खराब समय कौन सा है
कभी कभी तो इनकी ज्यादा मात्रा के सेवन से शरीर में जहर भी फैल सकता है। तो अगर आपको जानना है कि किन-किन चीजो में शराब की मात्रा होती है तो पढ़ना ना भूलें ये आर्टिकल...

वैनिला एक्सट्रेक्ट
केक बनाते वक्त हम वैनिला एक्सट्रेक्ट की केवल थोडी सी ही बूंद डालते हैं क्योंकि इसमें अल्कोहल का स्तर, वोदका और जिन के बराबर होता है।

हैंड सैनिटाइज़र
अल्कोहल की मात्रा मिला हुआ हैंड सैनिटाइज़र हाथों से सूक्ष्म जीवों को खतम करने में साबुन से भी ज्यादा प्रभावकारी होता है। आपको बाजार में अल्कोहल फ्री सैनिटाइज़र भी मिल जाएंगे लेकिन ये उतने प्रभावकारी नहीं होते।

कफ सीरप
कफ सीरप में लगभग 10 से 40 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है। इसलिये हमेशा डॉक्टर से पूछ कर ही इसकी खुराख लेनी चाहिये।

माउथवॉश
रोज सुबह आप जो माउथवॉश प्रयोग करते हैं, उसमें हाई अल्कोहल कंटेंट होता है। इसमें 30% अल्कोहल होता है और अगर आपने इसे गलती से पी लिया तो आपको नशा भी हो सकता है।

विंडशील्ड वाइपर फ्लूड
कार की विंडशील्ड को साफ करने के लिये जो तरल पादार्थ इस्तमाल किया जाता है, उसमें अल्कोहल तो होती ही है साथ में जहरीली भी होती है।

परफ्यूम और कोलोजन
सभी प्रकार के परफ्यूम और कोलोजन में शराब का 50-90% प्रतिशत होता है। इनका प्रयोग बहुत समझदारी से करें नहीं तो यह बहुत जहरीला साबित हो सकता है।

प्रोटीन बार
इसमें शुगर अल्कोहल होता है जो कि रेगुलर अल्कोहल से अगल होता है। शुगर हल्कोहल एक प्रकार का स्वीटनर होता है जो कि आइसक्रीम और कुकीज़ में प्रयोग होता है।



Click it and Unblock the Notifications
