Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
स्मोकिंग के बारे में गलत धारणायें
क्या आप धूम्रपान करते हैं? यदि हाँ तो क्या आप जानते हैं कि स्मोकिंग से आपकी जिंदगी के 10 साल कम हो जाते हैं। दुख की बात है कि आपके आने वाले 10 बर्थडे इस स्मोकिंग की लत के कारण नहीं आ पाएंगे। हालांकि स्मोकिंग को छोडना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। यदि आप ठान लें तो आप निश्चित ही स्मोकिंग छोड़ सकते हैं।
धूम्रपान के 6 खराब प्रभाव जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते
यदि आप उम्र के किसी भी पड़ाव में स्मोकिंग छोड़ देंगे तो इससे आपकी जिंदगी बढ़ेगी और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियाँ नहीं होंगी। इसलिए अभी भी देर नहीं हुई है।
क्या आपको पता है कि आप अपने घरवालों के नजदीक स्मोकिंग करके उनके जीवन को भी खतरे में डाल रहे हैं। उन पर पड़ने वाला पैसिव स्मोकिंग का ये प्रभाव एक्टिव स्मोकिंग से भी ज्यादा नुकसानकारी है। यदि आप अपने परिवार के साथ एक खुशनुमा जीवन जीना चाहते हैं तो एक जहरीले धूए से दूर रहें और अपने बेशकीमती फेफड़ों की रक्षा करें।
स्मोकिंग छोड़ने के बाद पड़ते हैं कुछ अच्छे और बुरे प्रभाव
सिगरेट छोडने के बारे में लोगों के मन में कई गलत धारणायें हैं जिनके कारण वे स्मोकिंग की लत को छोड़ नहीं पाते हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ गलत धारणायें बता रहे हैं।

केवल निकोटिन ही
लोग कहते हैं कि सिगरेट में निकोटिन ही नुकसानकारी है। लेकिन केवल निकोटिन ही नहीं बल्कि ऐसे हजारों हानिकारक तत्व सिगरेट में मौजूद होते हैं। इनमें से 50 ऐसे हैं जिनसे कैंसर हो सकता है।

सिगरेट पीना कम करने से शरीर को नुकसान नहीं होगा
कुछ लोग ये गलत धारणा रखते हैं कि सिगरेट की मात्रा कम करने से शरीर को कम नुकसान होगा। बहुत से अध्ययनों से पता चला है कि केवल इसकी मात्रा कम करना ही शरीर के लिए सही नहीं है। ऐसा करने से सिगरेट की तलब ज्यादा लगती है। फिर भी यदि आप छोडना चाहते हैं इसलिए आपने मात्रा कम की है तो शायद यह ठीक है।

हैल्दी डाइट लेने से नुकसान नहीं होगा
स्मोकिंग करने वाले मानते हैं कि हैल्दी डाइट लेने से शरीर पर स्मोकिंग का असर नहीं होगा। यह पूरी तरह गलत है। सिगरेट में मौजूद केमिकल्स शरीर के अंगों पर दीर्घकालिक प्रभाव डालते हैं और इन्हें पूर्ण रूप से खराब करते हैं। इसकी कोई भरपाई नहीं हो सकती है। केवल छोडना ही समाधान है।

लाइट सिगरेट हानिकारक नहीं है
जो लोग लाइट स्मोकिंग से शुरुआत करते हैं वे बाद में ज्यादा और हार्ड स्मोकिंग करने लग जाते हैं। हालांकि लाइट स्मोकिंग के पैकेट पर कम हानिकारक का लेबल लगा होता है लेकिन इससे भी लोगों को आदत पड़ जाती है।

इतने साल हो गए पीते हुये अब छोडने से क्या फायदा
कुछ लोग सोचते हैं कि उन्हें पीते हुये इतने साल हो गए अब छोडने से क्या फायदा होगा। लेकिन जब आप चाहें तब आप स्मोकिंग छोड़ सकते हैं। किसी भी उम्र में स्मोकिंग को छोडने से आपकी जिंदगी के दिन जरूर बढ़ेंगे। यदि आप 30 साल की उम्र में स्मोकिंग छोडते हैं तो हानिकारक बीमारियों से होने वाले नुकसान को 90 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

छोडने से केवल एक ही फायदा है
ऐसा नहीं है, स्मोकिंग छोडने के कई फायदे है। इससे ना केवल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा कम होता है बल्कि आप मानसिक रूप से ज्यादा जागरूक होते है, शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव रहते हैं और खाने का स्वाद भी ज्यादा आता है।



Click it and Unblock the Notifications
