Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
पेट का संक्रमण दूर करने के लिये अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
किसी को अच्छा नहीं लगता कि वह बीमार पड़ जाए और खास कर तब जब उसे पेट का संक्रमण हो जाए। पेट में संक्रमण की बीमारी बहुत भयंकर होती है जो आपको ऊपर से नीचे तक हिला कर रख सकती है।
पेट में दर्द, मरोडें उठना, उल्टी, ठंड लगना, कमजोरी, भूख ना लगना आदि पेट में संक्रमण के लक्षण हैं। पेट का यह रोग अलग-अलग वायरस की वजह से होता है, जो पेट पर वार करते हैं।
इसके अलावा अगर आप खाने में साफ-सफाई नहीं रखते या फिर बहुत अधिक बाहर का खाना खाते हैं तो भी आपको यह संक्रमण हो सकता है। पेट के संक्रमण से बचने का अच्छा इलाज है कि आप घरेलू उपचार करें।
READ: पेट दर्द, गैस, या लूज मोशन, सबका इलाज है यहां
यह घरेलू नुस्खे पेट के संक्रमण को झट से दूर कर देते हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते। आइये जानते हैं पेट के इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू उपाय।

लौंग
रोजाना एक या दो लौंग खाना स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। लौंग पेट और आंतों में होने वाले छोटे से छोटे बैक्टिरिया को जड़ से खतम कर देता है। यहां तक की लौंग खाने से ये शरीर से परजीवियों के साथ-साथ उनके अण्डे भी नष्ट करता है।

लहसुन
हर सुबह खाली पेट आपको 2 या 3 कच्ची लहसुन की कलियां खानी चाहिये। साथ ही खाना पकाते वक्त भी लहसुन का इस्तमाल करें। यह पेट के संक्रमण को दूर करने में लाभकारी है।

शहद
श्हद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। शुद्ध शहद को दालचीनी पावडर के साथ मिक्स कर के खाएं।

हल्दी
पेट के बैक्टीरा को मारने के लिये 1 चम्मच हल्दी पावडर में 6 छोटे चम्मच शहद मिक्स कर के एक हवा बंद जार में रख दें। फिर इसे दिन में दो बार आधा-आधा चम्मच खाएं। ऐसा करने पर संक्रमण ठीक हो जाएगा।

हींग
सुबह खाली पेट पानी के साथ हींग का सेवन करने से पेट के कीडे़ मरते हैं इसलिये इसे नियमित तौर पर खाना चाहिये।

केला
केला खाइये क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है और प्राकृतिक चीनी भी होती है जो कि आसानी से हजम हो जाता है और पेट को भी ठीक कर देता है।

अदरक
पेट की समस्या से निजात पाने के लिये आपको अदरक का छोटा टुकडा सेधा नमक और चुटकी भर काली मिर्च के साथ मिला लेना चाहिये। इसे मिला कर खा लें और इसके बाद एक गिलास पानी पी लें।

नीम
नीम को पुराने जमाने से ही संक्रमण को दूर करने के लिये प्रयोग किया आता जा रहा है। आप भी नीम की 5 पत्तियों को दिन में एक बार खाएं। इससे शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी।

नींबू
नींबू एसिडिक तत्व से भरा होता है जो कि पेट के संक्रमण को दूर करने में लाभकारी माना गया है। एक गिलास में 2 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें और खाना खाने के 30 मिनट पहलेपी लें। ऐसा तब तक करें जब तक कि आपको पेट के संक्रमण से निजात नहीं मिल जाता है।

दही
रोजाना अपने आहार में दही को शामिल करें। आप चाहें तो इसमें केले भी मिक्स कर के खा सकते हैं। दिन में दो कटोरी दही का सेवन करने से आराम मिलता है।

चावल का पानी
अगर आपका पेट ज्यादा खराब हो गया है या फिर डायरिया हो गया है तो, चावल का पानी पियें। एक पैन में आधा कप सफेद चावल डाल कर 6 कप पानी के साथ पकाएं। इस पानी को छान कर ठंडा कर लें। फिर इसमें आधा चम्मच शहद और दालचीनी पावडर मिक्स करें। इस पानी को धीरे धीरे हर घंटे पर पियें।



Click it and Unblock the Notifications
