Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने तन और मन को शांत करने के 7 तरीके
आज हम सब अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमारे पास दो मिनट बैठने की फुर्सत नहीं है। फिर चाहे यह हाल दफ्तर में बैठकर काम करने वालों का हो या घर बैठे काम करने वालों का।
अगर कभी हमें थोडा समय मिल भी जाए तो हम उसे अपने बाकि बचे कामों को पूरा करने में बिता देते हैं। आज हमारी मदद करने के लिए कई मशीने व उपकरण है लेकिन फिर भी हमें वक्त की कमी खलती है।
READ: तनाव को कम करने वाली 10 चीजें
अपने मन को तरोताज़ा रखने के लिए आपको केवल आधा घंटा निकलने की जरुरत है। अन्ताथा आप अवसाद का शिकार हो सकते हैं। आज हमें दुनिया में घटने वाली हर घटना की जानकारी है लेकिन हमारे मन को जिस चीज की जरूरत है उसकी जानकारी हमें नहीं है।
इसलिए आज बोल्डस्काई आपको कुछ ऐसे तरीकों को बारे में बताएगा जो आपको तनाव मुक्त रहने में मदद करेंगे। अतः इन सरल उपयों पर एक नज़र डालें।

1 स्नान
हमारा शरीर कई तरीकों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। पसीने के माध्यम से निकले वाला गंध हमें चिपचिपा व बदबूदार बनाता है। इस चिडचिडेपन से निजात पाने के लिेए पानी में थोडा सा रेचक नमक डालकर नहाएं। यह स्नान आपको पूरे दिन की थकान से राहत दिलाएगा तथा आपको चैन की नींद पाने में मदद करेगा

2 हर्बल चाय पिएं
अपने दिमाग को ताज़ा रखने के लिेए हम चाय पीते हैं। लेकिन हर्बल चाय ताज़गी के साथ आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों की भी बाहर निकालती है। आप चाहे तो ग्रीन टी, कैमोमाइल टी या पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। यह आपके तन व मन को शांत करने का एक अच्छा तरीका है।

3 किताब पढें
जिंदगी में फैले खालीपन को दूर भगाने के लिेए इंसान स्वयं को जरूरत से ज्यादा व्यस्त कर लेता है। लेकिन अकेलापन उसका पीछा नहीं छोडता। किताबों से आप अपने मन में भसे नकारात्मक भावों से निजात पाएंगे। उपन्यास, पत्रिकाएं व आध्यात्मिक कहानियां हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा को भरती हैं। किताबें हमें हमारी समस्याओं को एक अलग नज़रिये से देखने में मदद करती हैं।

4 मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ
मछली, एवोकैडो, मेवे एवं केले जैसे मैग्नीशियम से समृद्ध खाद्य पदार्थ आपके शरीर की मैग्नीशियम की जरूरत को पूरा करते हैं। ये खाद्य पदार्थ आपकी तंत्रिका तंत्र को सुधारते हैं एवं आपको तनाव मुक्त रहने में मदद करते हैं। यह अपनी सेहत को बनाने का एक अच्छा तरीका है।

5 नींद
दिन भर के काम के बाद एक सुकून की नींद हमारी पूरा थकान को मिटा देती है। अच्छी नींद पाने के लिए आपका कमरा शांत व हवादार होना चाहिए। एक गहरी नींद हमें अगले दिन को आरंभ करने के लिए तैयार करती है।

6 कसरत करें
दिन में कम से कम 20 मिनट के लिेए कसरत करें या सैर करने जाएं। कसरत को अपने दिनचर्या का एक हिस्सा बनाए। बाहर की ताज़ी हवा आपकी पूरी थकान को चुटकियों में दूर भगा देती है। कसरत से आपके शरीर में रक्तसंचार बढ़ता है तथा ध्यान आपके मन को शांत करता है।

7 हंसी
अधिक सोचने से हम अपने दिमाग पर दबाव डालते हैं। इससे तनाव बढ़ता है। इस तनाव से छुटकारा पाने के लिेए हंसी एक अच्छी दवा है। मजाकिया व खुशदिल लोगों की संगत में रहने से आपको कभी तनाव महसूस नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
