Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
15 दिनों तक कीजिये ये काम, आराम से घट जाएगा वजन
जल्दी ही आपको किसी समारोह में जाना है और कहीं न कहीं आपको मन में ऐसा लगता है कि आपका वजन, आपकी सुंदरता के आड़े आ रहा है और फंक्शन में आपकी ड्रेस, बढ़े हुए वजन की वजह से अच्छी नहीं लगेगी, तो बोल्डस्काई के पास आपके लिए एक सरप्राइज है।
हम आपको कुछ डायटिशियन की सलाह पर बताएंगे कि 15 दिनों के भीतर बिना अपने आपको नुकसान पहुँचाये आप किस प्रकार वजन घटा सकती हैं।
कई महिलाएं घर पर नींबू पानी पी-पीकर अपना हाल बुरा कर लेती हैं और जिम में भयानक पसीना बहाती हैं, ऐसा करने से वजन कम हो सकता है लेकिन उतना नहीं जितना आप करना चाहती हैं।
15 दिनों के भीतर वजन कम करना एक बड़ा टास्क है जिसके लिए आपको निम्न बातों का ध्यान रखना होगा:

1. अधिक से अधिक पानी पिएं -
वजन कम करना है तो सारा दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं। इससे आपमें ऊर्जा बनी रहेगी और कमजोरी नहीं आएगी। शरीर में डिहाईड्रेशन भी नहीं होगा।

2. किचन से दूर करें फास्ट फूड -
किचेन से सारे फास्ट फूड हटा दें, ताकि आप उनमें से कुछ खा ही न पाएं। इनमें हाई-कैलोरी होती है जो शरीर में एक्ट्रा फैट ला देते हैं।

3. शुगर और स्टार्च से दूर रहें -
चीनी और स्टार्च युक्त फूड जैसे- आलू, पापड़, पेस्ट्री, ब्रेड, चावल आदि का सेवन न करें। इससे वजन घटाने में सहायता मिलेगी।

4. प्रोटीनयुक्त भोजन -
खाने में ज्यादा से प्रोटीन युक्त फूड लें। दालें, अंडा, मीट आदि का सेवन खुराक में करें।

5. हरी सब्जियों का सेवन -
अगर वजन कम करना चाहती हैं तो ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का सेवन करें। बहुत तेल में बनी सब्जियों का सेवन कतई न करें। उबली सब्जियां या सब्जियों का सूप व स्टॉक, लाभ पहुँचाता है। इनमें फैट कम होता है और कैलोरी भी बहुत ज्यादा नहीं होती है।

6. कैलोरी पर ध्यान दें -
आप दिन भर में कितनी कैलोरी लेते हैं इसका ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको पता रहेगा कि आप क्या ऐसी चीज सबसे ज्यादा खाती हैं जिससे मोटापा बढ़ रहा है। उस चीज़ को ही लिस्ट से हटा दें।

7. भोजन करना बंद न करें -
जो लोग वजन कम करने के लिए भोजन नहीं करते हैं वो सबसे बड़ी भूल करते हैं। किसी भी समय का भोजन न करके आप अपने शरीर के साथ अन्याय करते हैं। इससे वजन कम नहीं बल्कि शरीर थुलथुल हो जाएगा।

8. फास्ट फूड न खाएं -
बर्गर, हॉटडॉग, पिज्ज़ा व कोल्डड्रिंक से जितनी दूरी बना सकें, बेहतर होगा। फास्ट फूड शरीर को वजनदार बनाने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होते हैं। वर्तमान समय में मोटापे का सबसे बड़ा कारण, फास्ट फूड ही होता है।

9. डाईट प्लान करें फॉलो -
अगर वाकई में आप वजन कम करने के लिए आतुर हैं तो डाईट प्लान बनाएं। फूड चार्ट तैयार करवाएं और उसी के अनुसार भोजन लें। इससे आपको आराम रहेगी।

10. शीशे के सामने खाना -
आपको सुनकर अटपटा लग सकता है लेकिन यह सच है कि अगर आप शीशे के सामने खाती हैं तो आपको अपनी डाईट पर कंट्रोल रहेगा और आपका वजन कम हो ही जाएगा।

11. भोजन करने से पहले टहलें -
कई लोग भोजन करने के बाद टहलते हैं जो कि गलत है। इससे अच्छा होगा कि आप भोजन करने से पहले टहलें। इससे पाचन तंत्र पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है।

12. खुराक को कम कर दें -
अगर आप 6 रोटी का सेवन करती हैं तो चार ही खाएं। तीन रोटी खाने वाली लड़कियां दो रोटी से ही गुजारा करें। इससे कमजोरी भी नहीं आएगी और वजन भी कम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
