Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
किसी दूसरे का यूज़ किया हुआ मेकअप मुफ्त में दे सकता है ये संक्रमण
जिन लड़कियों को मेकअप करने का बहुत शौक होता है, वे बेझिझक दूसरों का भी मेकअप प्रोडक्ट यूज़ कर लेती हैं। मेकअप करना बुरा नहीं है मगर किसी दूसरे का यूज़ किया हुआ मेकअप ब्रश और प्रॉडक्ट यूज़ करने से स्किन इंफेक्शन हो सकता है।
कई मेकअप प्रॉडक्ट आपको तब भी संक्रमण दे सकते हैं, जब उन्हें सालों साल ना बदला गया हो। इनमें मौजूद कैमिकल्स खराब हो जाते हैं, जिस वजह से इनमें बैक्टीरिया का घर बन जाता है, जो कि त्वचा के लिये काफी नुकसानदेह होता है।
इसके अलावा अगर मेकअप ब्रश को भी लंबे समय तक साफ नहीं किया गया तो, वह भी इंफेक्शन पहुंचा सकता है। हर महिला मेकअप इसलिये करती है, जिससे उसकी स्किन बेदाग दिखे।
READ: चेहरे पर रोज़ मेकअप लगाने से होने वाले 7 नुकसान
पर अगर आप दूसरे का संक्रमित मेकअप प्रॉडक्ट यूज़ करेंगी तो भला आपकी स्किन कैसे बेदाग नज़र आ सकती है। आइये जानते हैं कि किसी का यूज़ किया हुआ मेकअप किस तरह से और कौन से इंफेक्शन आपको मुफ्त में दे सकता है।

बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस
अगर आप अपनी सहेलियों के साथ मस्कारा शेयर करती हैं तो आपको आराम से आई इंफेक्शन हो सकता है। मस्कारा की ट्यूब गीली होती है जिसमें बैक्टीरिया आराम से पनप सकता है। अगर आपकी सहेली को कंजक्टिवाइटिस है तो आपको भी मस्कारा के दृारा यह फैल सकता है।

Staph Infection
हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियन महिला इस संक्रमण की वजह से पैरालाइज़ हो गई थी। उसने अपनी सहेली से मेकअप ब्रश मांगा था जिस वजह से यह हुआ। यह केवल मेकअप टूल की वजह से ही नहीं बल्कि मेकअप के प्रॉडक्ट्स को लंबे समय तक यूज़ करने की वजह से भी होता है। एक साल हो जाने के बाद हमेशा अपने मेकअप प्रोक्ट को बदल लेना चाहिये।

स्टाइ
स्टाइ आंखों की पलको पर होने वाला एक छोटा सा पिंपल है जो कि तेल वाली ग्रंथी को ब्लॉक कर देता है। यह पुराने या संक्रमित मस्कारे या आई शैडो की वजह से होता है। हमेशा आई मेकअप खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरुर पढ़ें।

एलर्जी
अगर आप लंबे समय से पुराना और गंदा मेकअप यूज़ कर रही हैं तो आपकी स्किन पर लाल रंग के चकत्ते, जलन, घुजली, घाव या दाद आदि हो सकते हैं।

हर्पीस
यह संक्रमण सबसे खतरनाक होता है इसलिये आपको कभी भी दूसरे का मेकअप प्रोडक्ट नहीं यूज करना चाहिये। अगर आपने अपनी दोस्त से संक्रमित लिपस्टिक, लिपलाइनर या लिपग्लॉस मांग कर यूज किया है तो हर्पीस वाइरस आप तक आराम से पहुंच सकता है।

मुंहासे
अगर कीटाणुओं से भरा मेकअप ब्रश यूज़ किया जाएगा तो आपकी स्किन पोर ब्लॉक हो सकती है और आपको भी बिना वजह मुंहासे हो सकते हैं। कभी भी गंदा ब्रश गीले मेकअप जैसे की प्राइमर या फाउंडेशन पर लगा कर प्रयोग ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
