Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मुंह के ऐसे रोग जो आपको चौंका देंगे
मुंह हमारे शरीर का महत्वपूर्ण भाग है। हालाँकि शरीर के अन्य भागों की तरह हम इस पर अधिक ध्यान नहीं देते। अब वह समय आ गया है कि हमें अपने मुंह की देखभाल शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि शोध से पता चला है कि मुंह में भी कई गंभीर चौंका देने वाली बीमारियाँ हो सकती हैं।
सबसे पहली बीमारी एंगुलर चेईलिटिस है जिसमें होंठों के किनारे फट जाते हैं। एंगुलर चेईलिटिस मुंह के किनारों के फटने का कारण नहीं है बल्कि यह उसका एक परिणाम है।

ऐसा तब होता है जब होंठों की नमी मुंह के किनारों पर जमा होने लगती है जिसके कारण माइक्रोऑर्गेनिज्म और यीस्ट विकसित होने लगते हैं।
एंगुलर चेईलिटिस बहुत गंभीर समस्या हो सकती है जिसके कारण अन्य कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। मुंह में उपस्थित बैक्टीरिया नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों का निर्माण करते हैं जो बाद में पेट के अंदर चले जाते हैं। इसके कारण हार्ट (दिल) की बीमारी, लीवर की बीमारी हो सकती है और दांत गिर सकते हैं।
यही कारण है कि यदि आप मुंह के किनारे फटे हुए देखें तो इसका तुरंत उपचार करवाएं। मुंह के छाले भी मुंह की एक बीमारी है। यह संक्रामक है तथा दवाईयों से इसका इलाज किया जा सकता है। हालाँकि बार बार आने वाले छाले चिंता का कारण हो सकते हैं तथा इसका इलाज एक कुशल प्रशिक्षित डॉक्टर से करवाना चाहिए।

थ्रश (मुखव्रण) भी मुंह की एक बीमारी है जो कैंडिडा यीस्ट के कारण होती है तथा यदि आप डाइबिटीज़ से ग्रस्त हैं तथा कुछ एंटीबायोटिक्स या विशेष दवाईयां ले रहे हैं और आपका प्रतिरक्षा तंत्र कमज़ोर है तो यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

ब्लैक टंग मुंह की एक बहुत गंदी बीमारी है जिसमें जीभ काली दिखाई देती है। ऐसा धूम्रपान करने, एंटीबायोटिक्स का सेवन करने, बहुत अधिक चाय या कॉफ़ी पीने से हो सकता है। इसके अलावा यदि मुंह में पर्याप्त मात्रा में लार का उत्पादन नहीं हो रहा हो तो भी यह समस्या हो सकती है।

कभी कभी मुंह में छोटे छोटे फोड़े हो जाते हैं जिनमें बहुत दर्द होता है। यह तनाव, हार्मोंस, आपके आहार में विटामिन्स की कमी, संक्रमण या अतिसंवेदनशीलता के कारण हो सकता है। ये आपकी जीभ, मसूड़ों और गालों पर आ सकते हैं तथा इनके कारण बहुत अधिक दर्द होता है।
लयूकोप्लाकिया में मुंह में प्लाक या सफ़ेद धब्बे दिखने लगते हैं। ऐसा धूम्रपान, ठीक तरह से दांत नहीं लगाने और कठोर दांतों के कारण होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications