Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
शरीर के दर्द के बारे में कुछ चौंकाने वाले वहम
हममें से अधिकतर लोग कभी ना कभी बॉडी पेन (शरीर में दर्द) का सामना करते हैं, चाहे वह कम हो या फिर गंभीर। जैसे कि हमें अपने अनुभवों से पता चला है कि शरीर का दर्द एक असहनीय सी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति दर्द और बेचैनी के दौर से गुजरता है।
जब शरीर में दर्द हो तो दिन के साधारण काम करना भी कठिन हो जाता है। जैसे कि गली में चलना, सीढ़ियों पर चढ़ना और यहाँ तक कि बैठना और उठना भी दूभर हो जाता है। शरीर में दर्द कैसे भी हो सकता है जैसे कि चोट से, इन्फेक्शन से, हड्डियाँ कमजोर होने से, ज्यादा व्यायाम करने से या फिर कमजोरी के कारण।
आम तौर पर मांसपेशियों और नशों में सूजन या इन्फेक्शन होने पर यहाँ रक्त का संचार कम हो जाता है जिससे दर्द होता है। यदि सही समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह लंबे समय तक रह सकता है और यदि इसका सही तरह इलाज नहीं किया जाये तो बड़ी स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं जिससे हिलना डुलना भी बंद हो सकता है। बॉडी पेन के बारे में कुछ ऐसे वहम और भ्रांतियाँ हैं जिनका आपको पता भी नहीं, आइये देखें।

1. दर्द मौसम के कारण होता है
बहुत से लोग मानते हैं कि शरीर का दर्द सर्दियों और बारिश के मौसम में ज्यादा होता है, लेकिन कोई भी रिसर्च इस बात की पुष्टि नहीं करती कि गर्मियों में दर्द कम होता हैं और इन मौसम में ज्यादा होता है।

2. पूरी तरह आराम करने से दर्द ठीक हो जाता है
एक्स्पर्ट्स कहते हैं कि यदि आपके शरीर में दर्द है तो हल्के फुल्के व्यायाम और थोड़ा चलने से मांसपेशियाँ थोड़ी ढीली होती हैं जिससे दर्द कम होता है।

3. दर्द दिमाग की उपज है
बहुत से लोग मानते हैं दर्द को अपने मन से ठीक किया जा सकता है, अपने आपको मानसिक रूप से मजबूत बना लें तो दर्द गायब हो जाता है। फिर भी, बॉडी पेन एक शारीरिक व्याधि है और इसे मेडिकल देखभाल की आवश्यकता है।

4. पेन किलर्स लेना दर्द का समाधान है
अधिकतर लोग दर्द को ठीक करने के लिए पेन किलर्स पर निर्भर रहते हैं। पेन किलर्स से दर्द केवल थोड़े समय के लिए ही ठीक होता है इसलिए फिजियोथेरेपी, एक्यूपंचर, मसाज या अन्य दर्द निवारक तरीके भी काम में लिए जा सकते हैं।

5. बूढ़े लोगों को दर्द होना आम बात है
ऐसा कुछ भी नहीं है कि आदमी बूढ़ा है तो दर्द होगा ही होगा। चाहे कोई भी हो दर्द का तुरंत इलाज करवाना चाहिए नहीं तो स्थिति खराब हो सकती है।

6. छोटे मोटे दर्द में इलाज की क्या आवश्यकता
जब कोई दर्द के बारे में कहता है तो लोग कहते हैं ये तो छोटा सा दर्द है इसमें चिंता की क्या बात है। लेकिन शरीर का दर्द कैसा भी हो इसका तुरंत इलाज करवाना चाहिए, यदि यह ज्यादा रहा तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है।

7. पेन किलर्स की आदत पड़ जाती है
आमतौर पर पेन किलर्स लेना सुरक्षित है लेकिन इन्हें कम और डॉक्टर की सलाह से लेना जरूरी है



Click it and Unblock the Notifications
