Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नींद से जुडी हुई इन गलतियों को न करें
सोने से ब्रेन रिचार्ज होता है तथा आपका ध्यान अच्छे से केन्द्रित होता है, जागरूकता बढ़ती है और मूड भी अच्छा रहता है। हालाँकि कई ऐसे लोग हैं जो नींद से संबंधित गंभीर बीमारी से काफी समय से परेशान हैं।
Get up to 50% off on health & beauty products at eBay, Amazon, Healthkart, netmeds & More
नींद की बीमारी से तात्पर्य नींद के अनियमित पैटर्न से है जो शारीरिक, मानसिक और मनोवैज्ञानिक कार्यों को प्रभावित करता है। चिंता और तनाव के कारण भी नींद से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं या मौजूदा समस्याओं को और अधिक ख़राब कर सकती है।

नींद से संबंधित अन्य समस्याओं में खर्राटे भरना, नींद में चलना और नार्कोलेप्सी (निद्रा रोग) शामिल हैं। रेस्ट लेस लैग सिंड्रोम तथा ब्रक्सिज्म (दांत पीसने की आदत) भी नींद से संबंधित बीमारियों में शामिल है।
नींद की कमी का असर आपके स्कूल या ऑफिस में आपके काम के प्रदर्शन पर दिखाई दे सकता है या इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। यह घबराहट और मूड से संबंधित विकारों का कारण भी बन सकता है।
ऐसे लोग जिन्हें नींद से संबंधित समस्याएं होती हैं उन्हें हार्ट (दिल) की बीमारी, हार्ट फेल होना, दिल की धड़कन का अनियमित होना, मायोकार्डियल इन्फार्कशन (रोधगलन), हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप), स्ट्रोक, डाइबिटीज़ (मधुमेह) और मोटापे का ख़तरा बना रहता है।
हालाँकि नींद से संबंधित कुछ ऐसी गलतियां हैं जिन्हें करने से हमें अच्छी और पर्याप्त नींद नहीं आती। इन गलतियों को करने से बचें और सुनिश्चित रूप से अच्छी नींद लें तथा सुबह तरोताज़ा महसूस करें।
कभी भी स्नूज़ बटन को न दबाएँ। उन दस मिनिटों में आपकी नींद पूरी नहीं होगी। बल्कि ऐसा करने से आपकी नींद में बार बार रूकावट आती है और आप अधिक थका हुआ महसूस करेंगे। बहुत लंबी झपकी न लें। झपकी को तीस मिनिट तक ही सीमित रखें क्योंकि तरोताज़ा होने का यह एक बेहतर तरीका है। बहुत देर तक झपकी लेने से नींद के पैटर्न में गड़बड़ी आ जाती है।
सोने की एक नियमित दिनचर्या रखें। रोज़ नियत समय पर सोयें तथा नियत समय पर उठें। इससे आप अनिद्रा की समस्या से बचे रहेंगे तथा आपके नींद के पैटर्न में बदलाव भी नहीं आएगा।
अच्छी नींद के लिए दोपहर के बाद कैफीन का सेवन न करें। सोने से पहले अल्कोहल या शुगर का सेवन न करें।
ये आपके शरीर में उपस्थित केमिकल्स (रसायनों) में रूकावट पैदा करते हैं जिससे नींद से संबंधित परेशानी हो सकती है। अँधेरे कमरे में सोयें। इसके अलावा सोने से पहले सारी चिंताएं और तनाव दूर कर दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
