Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गरम पानी में पैरों को डुबो कर देंखे, मिलते हैं कितने सारे फायदे
सोचिये वो एहसास कितना सुकून भरा होता है जब आप बाजार से शॉपिंग कर के थक-थका कर घर आएं और कोई आपके लिये गरम पानी से भरा टब पैरो के नीचे रख दे और फिर आप उसमें अपने पैरों को डुबो कर अपने शरीर की सारी थकान मिटाएं। है ना कमाल का एहसास?
जी हां, गरम पानी में पैर डुबोने से ना केवल शरीर की थकान मिटाई जा सकती है बल्कि इससे अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। पैरों को गरम पानी में डुबोने से मासपेशियों की थकान मिटती है, दर्द और सूजन से भी राहत मिलती है।

आपको करना केवल इतना है कि एक बाल्टी में गरम पानी भरिये और उसमें थोड़ा सा नमक मिला कर पैरों को डुबो लीजिये। कई लोग रात को सोने से पहले पैरों को डुबोते हैं जिससे उन्हें अच्छी नींद आ सके।
शाम को पैर डुबोने के फायदे
लेकिन सबसे अच्छा समय होता है शाम 5 बजे से 7 बजे का। इस दौरान आपकी किडनियों की एनर्जी बढ़ती है और खून का संचार तेज होता है। ऐसा करने के बाद अपने तलवों की तेल से मालिश करें, खासतौर पर एडियों की।

सुबह पैर डुबोने के फायदे
सुबह के दौरान गरम पानी में पैरों को डुबोने से एनर्जी बढ़ती है। रातभर एक ही पोजिशन में सोने से खून का संचार धीमा पड़ जाता है इसलिये अगर सुबह के दौरान अपने पैरों को गरम पानी में डुबोया जाए तो आप पहले से कहीं ज्यादा फ्रेश फील करने लगेंगे।

पानी में क्या मिलाएं
यदि आपको सर्दी-जुखाम है तो पानी के टब में ताजी अदरक की जड़ें डालें। अगर आपको गठिया है तो पानी में दालचीनी या काली मिर्च डाल सकते हैं। पैरों की थकान दूर करने और खुद को रिलैक्स करने के लिये लेवेंडर ऑइल या रोजमैरी ऑइल भी मिला सकते हैं।

किसे नहीं डुबोने चाहिये पैर
वे लोग जिन्हें लो बीपी की समस्या है, उन्हें गरम पानी में पैर डुबोने से बेहोशी आ सकती है। मधुमेह रोगियों को भी इससे बचना चाहिये क्योंकि गरम पानी से पैरों की त्वचा जल सकती है। यदि आपको काफी तेज भूखे हैं या फिर बहुत ज्यादा खा लिया है , तो भी पैरों को गरम पानी में ना डुबोएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
