Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इन 5 लक्षणों से पहचानें आपको है विटामिन की कमी
अगर अचानक से आपका शरीर पीला पड़ने लगे और होंठों की लालिमा खत्म होने लगे तो ऐसा होना विटामिन की कमी को दर्शाता है। यहां विटामिन और मिनरल्स की कमी से होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।
कई बार लोग अपने शरीर में होने वाले बदलावों को ज्यादा सीरियस नहीं लेते हैं और जैसा चल रहा है वैसा चलने देते हैं। जबकि यह जान लें कि शरीर में होने वाला कोई भी बदलाव किसी न किसी अंदरुनी दिक्कत के कारण ही होता है।
अगर अचानक से आपका शरीर पीला पड़ने लगे और होंठों की लालिमा खत्म होने लगे तो ऐसा होना विटामिन की कमी को दर्शाता है। डॉ. मंदीप सैनी यहां विटामिन और मिनरल्स की कमी से होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।

1) शरीर में पीलापन:
अगर अचानक से आपका शरीर पीला पड़ने लगे तो यह दर्शाता है कि शरीर में बी12 की कमी हो गयी है। इससे बचने के लिए आप बी12 से भरपूर चीजों का सेवन बढ़ा दें और अपनी डायट में अंडे, सी-फ़ूड, मीट और डेरी प्रोडक्ट को शामिल करें।

2) रूखे और बेजान बाल:
अगर आपके शरीर में विटामिन बी7 की कमी है तो इससे आपके बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। इसकी भरपाई के लिये मछली, सब्जियां, फल, मशरूम और दाल को अपनी डायट में शामिल करें।

3) आंखों में सूजन :
कई बार ठीक से नींद ना पूरी होने के कारण आंखें एकदम सूज जाती हैं। ठीक उसी तरह शरीर में आयोडीन की कमी से भी आँखों में सूजन आ जाती है। इसलिए इसे साधारण समस्या समझकर अनदेखा न करें बल्कि अपनी डायट में आयोडीनयुक्त नमक और सी फ़ूड को अधिक से अधिक शामिल करें।

4) कलरलेस लिप्स:
आयरन की कमी के कारण आपके होंठों का रंग फीका पड़ जाता है। इसके अलावा आपको हर समय ठंड लगने लगती है। इससे बचने के लिए अपनी डायट में बीन्स,दाल, मीट और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ा दें।

5) मसूड़ों से खून निकलना :
अगर आपके मसूड़ों से अक्सर खून निकल रहा है तो यह दर्शाता है कि आपके शरीर में विटामिन सी की कमी हो गयी है। इसके अलावा विटामिन सी की कमी से इम्युनिटी कमजोर होती है और मांसपेशियों में दर्द बना रहता है। विटामिन सी की भरपाई के लिए सिट्रस फलों और लाल शिमला मिर्च को अपनी डायट में शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
