Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
ज्यादा देर तक ड्राइविंग करने से हो सकती हैं ये 7 गंभीर समस्याएं
आज के समय में ड्राइविंग लोगों के लिए एक ज़रूरत बन चुकी है। आप इसके बिना कई लोगों की ज़िन्दगी की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
ये सच है कि ड्राइविंग की मदद से आप लम्बी दूरी को कम समय में और पूरे आराम से कवर कर लेते हैं लेकिन आपको बता दें कि ड्राइविंग से सिर्फ फायदे ही नहीं हैं बल्कि इससे कुछ नुकसान भी हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको ड्राइविंग से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बता रहे हैं।

हाई ब्लड प्रेशर :
ड्राइविंग में बहुत ज्यादा समय बिताने के कारण आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। इसके साथ ही स्ट्रेस के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। अगर आप बहुत ज्यादा देर तक ड्राइविंग कर रहे हैं तो लम्बे समय के बाद आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हो सकते हैं।

स्ट्रेस:
आप चाहे थोड़ी देर ड्राइविंग करें या काफी देर तक करें लेकिन ये जान लें कि ड्राइविंग करते समय स्ट्रेस होना ही है। ट्रैफिक जाम, ड्राइविंग के समय कॉल अटेंड करने जैसे कई कामों की वजह से स्ट्रेस और बढ़ता चला जाता है और इससे आप मानसिक रूप से थक जाते हैं।

गुस्सा :
आपने देखा होगा कि जब लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते हैं तो उस दौरान वे बहुत गुस्से में होते हैं। आस पास का शोर और ऑफिस पहुंचने की देरी आपको तनाव और गुस्से से भर देती है जिस वजह से आपका मूड चिडचिडा हो जाता है।


शरीर की बनावट पर बुरा प्रभाव :
जब आप ड्राइविंग कर रहे होते हैं तो उस समय आप खुद अपने शरीर पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते हैं और सारा ध्यान बाकी चीजों पर होता है। घंटो उसी तरह एक ही जगह पर बैठे रहने से एक तो शरीर की बनावट खराब होती है दूसरा उससे पीठ में दर्द भी होने लगता है।

वजन बढ़ना :
अगर आप रोजाना दो घंटे से ज्यादा देर तक ड्राइविंग कर रहे हैं तो इसका असर आपके वजन पर भी पड़ने लगता है। अगर आप ड्राइविंग करते समय काफी कुछ खातें हैं और रोजाना एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो यह तय है कि कुछ ही दिनों में आपका मोटापा बढ़ जायेगा।

अस्थमा :
ड्राइविंग से आपको चाहे जितनी सहूलियत हो लेकिन ये सच्चाई है कि जितनी देर आप ड्राइविंग करते हैं उतनी देर आप हानिकारक गैस वाले वातावरण में समय बिताते हैं। आपको अंदाज़ा भी नहीं होगा कि रोजाना आप कितनी मात्रा में हानिकारक गैस को सांस द्वारा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में लम्बे समय तक रहने पर आप अस्थमा और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

समय की बर्बादी :
जितना कीमती समय आप ड्राइविंग करते समय व्यतीत करते हैं अगर आप चाहें तो उस समय का आप सदुपयोग भी कर सकते हैं। ड्राइविंग की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफ़र करें और उस दौरान अपनी मनपसंद किताब पढ़ें या अगर मौका मिले तो थोड़ी देर झपकी भी ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
