Latest Updates
-
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट
अगर आप पेट के बल सोते हैं तो पहले ये जानकारी पढ़ लें
पेट के बल सोना वास्तव में ठीक नहीं माना जाता है। क्योंकि पेट के बल सोने से गर्दन और पीठ पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और इससे इनमें अकड़न आ सकती है। इसकी वजह से रात में सही तरीके से नींद नहीं आती है और शरीर में बेचैनी बनी रहती है। यदि आप प्रेगनेंट हैं तो आपको अपने सोने की पोजिशन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
पेट के बल सोने वाले ज्यादातर लोगों में गर्दन, पीठ, जोड़ों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द की शिकायत पायी जाती है। अगर आपको भी इस तरह के दर्द महसूस होता है तो सबसे पहले अपने सोने के तरीके को बदलें। क्योंकि अधिक दर्द होने पर आधी रात में भी आपकी नींद खुल सकती है जिससे सुबह में आप भारीपन और सुस्ती महसूस कर सकते हैं।

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि पेट के बल सोने से आपको क्या नुकसान हो सकता है।
पेट के बल सोने से पीठ और रीढ़ की हड्डी में तनाव हो जाता है। क्योंकि हमारे शरीर का ज्यादातर भार हमारे गर्दन पर आ जाता है। इसलिए सोते समय रीढ़ को सही स्थिति में बने रहने में परेशानी होती है।
रीढ़ पर दबाव बढ़ने से शरीर के अन्य हिस्सों पर भी तनाव बढ़ जाता है। चूंकि रीढ़ हमारी नसों के लिए पाइपलाइन का काम करती है इसलिए रीढ़ पर दबाव बढ़ने से शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द पैदा हो सकता है।

इसके अलावा आप शरीर में झुनझुनी और सुन्नता का भी अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी गर्दन भी प्रभावित हो सकती है। पेट के बल सोते समय जब आप अपने सिर को इधर-उधर घुमाते हैं तो इससे सिर और रीढ़ की हड्डी सीधे रहने की बजाय अधिक मुड़ जाती है। गर्दन में दर्द की समस्या ज्यादातर इसी वजह से होती है।

इस पोजिशन में सोने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?
लगातार कई घंटों तक पेट के बल सोने से हर्निटेडेट डिस्क में समस्या हो जाती है। इसकी वजह से रीढ़ के जोड़ों के बीच जिलेटिनस डिस्ट टूट सकता है। जब डिस्क से जेल बाहर निकल जाता है तो नसों में दर्द होने लगता है।
यदि आप प्रेगनेंट हैं तो आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। गर्भावस्था में पेट के बल सोने से जितना संभव हो बचना चाहिए। पेट के अधिक भार की वजह से रीढ़ की हड्डी खींच सकती है। इसलिए सोते समय हमेशा सही तरीके से सोएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications