Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
जानिए हल्दी की चाय के फायदे और इसे बनाने का तरीका

अगर आप भारत में पैदा हुए हैं तो आपके लिए हल्दी और उसके पाउडर को देखना एक बहुत आम बात होती है क्योंकि यहाँ सबके घरों में हल्दी का इस्तेमाल होता है। कई अलग तरह के मसालों का गढ़ होने के साथ साथ भारत और भी तरह के मसाले जैसे केसर, मिर्च, इलायची, दालचीनी और हल्दी आदि का भी गढ़ होने का दवा करता है।
सदियों पहले पश्चिमी देशों से लोग आए और उन्होंने एशियन देशों जैसे भारत में हल्दी की खोज की, और तब से हल्दी पूरे विश्व में अपने औषधीय गुणों और अपनी शानदार सुगंध की वजह से बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध हो गया। भारत में हल्दी को पूजा आदि में भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि हल्दी को प्रकृति ने औषधीय गुणों के रूप में अपना आशीर्वाद दे रखा है।

यहाँ तक कि आयुर्वेद में भी हल्दी के औषधीय गुणों और इसके इस्तेमाल से कई तरह के बीमारियों के ठीक होने के बारे में बताया गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार हल्दी छोटे छोटे घाव से लेकर कैंसर तक जैसी बीमारी को ठीक करने के लिए कारगर है। हल्दी को दूध या गर्म पानी में मिलाकर भी इस्तेमाल किया सकता है। हल्दी की चाय को भी पीने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते हैं। तो आइये हम आपको हल्दी की चाय बनाने का तरीका बताते हैं।
बनाने का तरीका: दो कप पानी को उबाल लें और इसमें हल्दी के एक इंच लम्बे जड़ को डाल दें, अगर आपके पास हल्दी का जड़ उपलब्ध नहीं है तो आप उसमे एक चम्मच हल्दी का पाउडर मिला दें और इसे 2 से 3 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस मिश्रण को गिलास में डालकर शहद और मिर्च पाउडर मिला लें और उसे रोजाना सुबह नाश्ते से पहले पियें।

1- कैंसर के खतरे को कम करता है:
कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। हल्दी की चाय में एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटी-आक्सीडेंट गुण होने की वजह से यह आपको कैंसर से बचाता है।

2- अल्जीमर से बचाता है:
इसमें आदमी का दिमाग काम करना बंद कर देता है। इसलिए हल्दी की चाय का सेवन करें क्योंकि यह दिमाग की कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाता है।

3- आर्थराइटिस में आराम:
आर्थराइटिस में जोड़ों में दर्द और अकडन हो जाती है। हल्दी में एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होने की वजह से यह जोड़ों के दर्द और अकडन में राहत देता है।

4- इम्मुन सिस्टम को बढाता है:
हल्दी, मिर्च और शहद के मिश्रण को इस्तेमाल करने से आपकी इम्युनिटी बढती है और आपको कई तरह की होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए ताकत मिलती है।

5- कोलेस्ट्राल कम करता है:
हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्राल को कम करता है जिससे ह्रदय सम्बन्धी बीमारियों के होने की सम्भावन बहुत कम होती है।

6- यूवाईटिस को ठीक करता है:
यह एक बहुत ही खतरनाक और दर्दनाक अवस्था होती है जिसमे आपकी आँखों की आइरिस में सूजन हो जाता है जिसकी वजह से आँखे लाल हो जाती हैं और आपको धुंधला दिखाई देता है। हल्दी की चाय का इस्तेमाल करने से इसमें बहुत आराम मिलता है।

7- इरीटेबल बोवेल सिंड्रोम ठीक करता है:
यह एक पेट से सम्बंधित समस्या है जिसमे आदमी को डायरिया और कब्ज़ आदि की दिक्कत होती है। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन इन्फ्लामेसन को कम करके इस समस्या से छुटकारा देता है।

8- डायबिटीज में आराम:
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक एंटी-आक्सीडेंट होता है जो शरीर के ब्लड ग्लूकोस लेवल को नियंत्रित करता है जिससे डायबिटीज की समस्या दूर होती है।

9- फेफड़ों को स्वस्थ रखता है:
हल्दी में पाया जाने वाला एंटी-आक्सीडेंट फेफड़ों से कार्बन डाई ऑक्साइड को बाहर निकालकर उसकी क्षमता को बढाता है जिससे आपके फेफड़े स्वस्थ रहते हैं।

10- वजन कम करता है:
सुबह सुबह नाश्ते से पहले हल्दी की चाय का सेवन करने से आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ता है जो आपके वजन को तेजी से कम करने में मदद करता है।
हल्दी का हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्व है, इसलिए सबको हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे कि आपका शरीर स्वस्थ रहे।



Click it and Unblock the Notifications
