Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
क्या आपको किडनी की पथरी है? आप भूलकर भी ना खाएं ये चीजें
किडनी की पथरी बहुत तकलीफदेह हो सकती है लेकिन अगर आप खाने-पीने में कुछ चीज़ों का परहेज़ करेंगे तो आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
जिन लोगों को किडनी की पथरी की समस्या होती है, उन्हें उसका पता शुरू में नहीं चल पाता। इसके लक्षण तभी दिखाए देते हैं जब किडनी की पथरी का आकार बढ़ने लगता है और यूरीन पास करने में दिक्कत होती है।
किडनी की पथरी बहुत तकलीफदेह हो सकती है लेकिन अगर आप खाने-पीने में कुछ चीज़ों का परहेज़ करेंगे तो आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
हम यहां उन खाने की चीज़ों का ज़िक्र कर रहे हैं जिनका परहेज़ किडनी की पथरी होने पर करना चाहिए।

1) पालक
मुंबई की आहार विशेषज्ञ, दीपशिखा अग्रवाल के अनुसार, ‘पालक में ऑक्सेलेट होता है जो कैल्शियम को जमा कर लेता है और यूरीन में नहीं जाने देता।
अगर आप पथरी होने पर पालक खाते हैं तो आपकी स्थिति और बिगड़ सकती है।' इसलिए जिन लोगों को किडनी की पथरी होती है उन्हें पालक से परहेज़ करने की सलाह दी जाती है।

2) टमाटर
भारतीय खाने में टमाटर का इस्तेमाल काफी होता है और इसमें ऑक्सेलेट काफी मात्रा में पाया जाता है। हालांकि, टमाटर को खाने से पूरी तरह निकालने की जरूरत नहीं, आप इसके बीज निकालकर कम मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।

3) सी-फूड और मीट
किडनी की पथरी होने पर सी-फूड, मीट और अन्य प्रोटीन वाली चीजें खाने से परहेज़ करना चाहिए क्योंकि इनमें प्यूरीन नाम का एक तत्व होता है। शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है जिससे पथरी बड़ी हो जाती है।

4) नमक
किडनी की पथरी होने पर नमक की खुराक कम करनी पड़ती है। नमक में सोडियम होता है, जिससे आगे चलकर कैल्शियम बन जाता है। ये किडनी की पथरी और बढ़ा देता है। आपको चिप्स, ड्राइड फिश, अचार, पैकेज सॉस, केचप और चटनी, नमकीन मक्खन, नमकीन नट्स, पनीर, डिब्बाबंद सब्जियां, मूंगफली और किसी भी प्रकार के पैकेज फूड्स से बचना चाहिए

5) चॉकलेट
अगर आप चॉकलेट के दीवाने हैं और हाल ही में आपको किडनी की पथरी हुई है तो आपको अपने दिल पर पत्थर रखकर ही सही, लेकिन चॉकलेट से दूरी बना लें। चॉकलेट में ऑक्सेलेट्स होते हैं। हालांकि हफ्ते में एक बार थोड़ी सी चॉकलेट खाई जा सकती है।

6) चाय
क्या आप अपने दिन की शुरुआत एक कप गर्म चाय के कप से करते हैं? अगर आपको किडनी की पथरी हुई है तो आपको अपनी इस आदत को भूलना पड़ेगा। सामान्य लोगों को चाय फायदा करती रहै लेकिन आपको इसके नुकसान ही होंगे। चाय पीने से पथरी का साइज़ बड़ सकता है।

7) अन्य चीजें
फलियां, चुकंदर, मीठे आलू, अमरुद, मूंगफली और बीज के अनाज में उच्च मात्रा में ऑक्सलेट होते हैं और उनकी खपत को सख्ती से मॉनिटर किया जाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
