Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
त्योहारों में अपना हाजमा दुरुस्त रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का अहम त्यौहार है इसमें हम सब भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उन्हीं की तरह खाते भी हैं। इस त्यौहार में हम लोग अपने घरों मे कई तरह के स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयां बनाते हैं और खाते हैं।
गणेश चतुर्थी के इस मौके पर कई बार लोग इतनी ज्यादा मिठाइयाँ और पकवान खा लेते हैं कि उसके कारण उनका पेट खराब हो जाता है।
लगभग हर त्योहारों के बाद ही कुछ लोगों का पेट खराबी हो जाता है और उन्हें डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ते हैं।


ऐसे में अगर आप कुछ ख़ास टिप्स आजमायें और परहेज करें तो त्योहारों के बाद होने वाली इन दिक्कतों से बच सकते हैं।
हम आपको इस लेख के जरिये बताएँगे कि इस त्यौहार में पेट संबंधी समस्यायों से बचने के लिए आपको क्या करना है।

फाईबरयुक्त खाद्य पदार्थ खाएं :
याद रखें फाईबर युक्त चीजों का इस्तेमाल करने से आपको इन त्योहारों पर कभी भी पेट की समस्या नहीं होगी और आप इस त्यौहार पर कई तरह की चीजें भी आसानी से खा सकते हैं। इसके लिए डाइट में फल, हरी सब्जियों इत्यादि का सेवन बढ़ा दें।

चबाकर खाएं :
कई बार आप लोग ज्यादा खाने के चक्कर में उस चीज को चबाते नहीं हैं और सीधे निगल जाते हैं इससे भी आपको कई तरह की पेट की समस्या हो सकती है। इसलिए जो भी खायें उसे धीरे धीरे चबाकर खाएं।

उस दिन व्यायाम भी करें :
त्यौहार होने का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं कि हम उस दिन काम ही ना करें क्योंकि इससे भी आपको कब्ज़ और कई तरह की समस्या हो सकती है। शारीरिक मेहनत से हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है और हम कई स्वादिष्ट चीजों का स्वाद आसानी से ले सकते हैं इसलिए आप उस दिन व्यायाम करना ना भूलें। व्यायाम करने से भी पाचन सही रहता है और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

एन्टाएसिड्स का अधिक इस्तेमाल ना करें :
हमारे पेट के लिए एसिड बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है और पेट का पाचन ठीक रखता है। आप लोगों को जब यह लगता है कि आपने ज्यादा खा लिया है तो आप एन्टाएसिड का अधिक इस्तेमाल करने लगते हैं जिससे एसिड कम होता है और बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने के आसार बढ़ जाते है इसलिए आप इसका अधिक इस्तेमाल न करें।

पाचन संबंधी एंजाइम लें :
पाचन संबंधी एंजाइम कई तरह के औषधीय पौधों से बनाए जाते हैं ये हमारी पाचनक्रिया को एकदम ठीक रखते हैं। यह कब्ज़ और कई तरह की पेट की समस्यायों को दूर करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। अगर हाजमा ठीक नहीं है तो इसका सेवन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications