Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आपके पीरियड्स आपकी सेहत के बारे में क्या बताते हैं
इस लेख में पीरियड्स की कुछ ऐसी बातों के बारे में जानें जिनसे आपको पता चलेगा कि आपके शरीर में कुछ गलत तो नहीं हो रहा।
इस लेख में पीरियड्स की कुछ ऐसी बातों के बारे में जानें जिनसे आपको पता चलेगा कि आपके शरीर में कुछ गलत तो नहीं हो रहा। कुछ असुविधाजनक विपरीत प्रभावों को महिलाओं के मासिक धर्म के साथ जोड़ा जा सकता है।
ये स्थितियां विभिन्न महिलाओं में और विभिन्न मासिक धर्मों में भिन्न भिन्न हो सकती है। इसमें क्रैम्पिंग, ब्लीडिंग या जी मचलाना आदि शामिल हैं। कई महिलाएं बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान वे अधिक भावनात्मक हो जाती हैं और इससे उन्हें उनके दैनिक काम निपटाने में भी मुश्किल आती है।
कई महिलाओं को इस समय काफी थकान और कमजोरी महसूस होती है। यह सब इस समय हार्मोन्स में होने वाले परिवर्तन के कारण होता है। ये मासिक धर्म के सामान्य लक्षण हैं। आज यहाँ इस लेख में हम मासिक धर्म से जुड़े ऐसे लक्षणों के बारे में बताएँगे जो किसी बीमारी या समस्या की ओर संकेत करते हैं।

1. पीरियड्स का अचानक बंद होना: क्या होता है जब आपके अचानक आपके पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं? इसके दो कारण हो सकते हैं कि या तो आप गर्भवती हैं या आपका मेनोपॉज़ आ रहा है। यदि ये दोनों कारण नहीं है और फिर भी आपको पीरियड्स नहीं आ रहे हैं तो पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम, असामान्य थाईराइड ग्लैंड, लो बॉडी फैट और कभी कभी तनाव का अधिक होना आदि की समस्या भी हो सकती है।

2. पीरियड्स में दर्द होना: क्या आपको पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक दर्द होता है? पीरियड्स के दौरान दर्द होना सामान्य बात है परन्तु यदि यह दर्द असहनीय हो जाता है और इसके कारण यदि आप बिस्तर पर लेटे रहने को मजबूर हो जाते हैं तो आपको एंडोमैट्रिओसिस, फिब्रोइड्स, गर्भाशय की संरचना में असामान्यता या पहले हुए किसी ऑपरेशन के कारण उतकों में घाव आदि के कारण दर्द होने की संभावना होती है।

3. हेवी पीरियड्स: यदि आपको बहुत हेवी पीरियड्स आते हैं और आपको हर घंटे में पैड बदलना पड़ता है तो आपको हेमोफीलिया या फिब्रोइड्स हो सकता है। यह हार्मोन्स में असंतुलन के कारण भी हो सकता है जैसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में परिवर्तन के कारण। बहुत ही कम मामलों में ये लक्ष्ण गर्भाशय के कैंसर का होता है।

4. अनियमित पीरियड्स: महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या भी देखने को मिलती है। इसकी उपेक्षा न करें क्योंकि ऐसा हार्मोन्स में असंतुलन, पॉलीप्स और फिब्रोइड्स के कारण हो सकता है। यदि आप इन उपरोक्त स्थितियों से ग्रसित हैं जो जितनी जल्दी हो सके स्त्री रोग विशेषज्ञ से अपनी जांच करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
