Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
खड़े होकर पानी पीना, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक
क्या आप जानते हैं कि हमे पानी कैसे पीना चाहिए? वास्तव में ज़्यादातर लोग पानी खड़े होकर पीते हैं, जिससे हमारे शरीर पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं। आइये जानें, खड़े होकर पानी पीने के क्या नुकसान हो सकते है?
पानी मानव शरीर के लिए बेहद आवश्यक तत्वों में से एक हैं, पानी पीने के फायदे से हर कोई वाकिफ है। ये तो सबको मालूम होगा कि पूरे दिन में कितनी दफा पानी पीना चाहिए और इसके क्या फायदे होते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमे पानी कैसे पीना चाहिए? ज्यादातर लोगों को खड़े होकर पानी पीते हुए देखा होगा। खड़े होकर पानी पीने से हमारे शरीर पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं। आइये जानें, खड़े होकर पानी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं -

पाचन तंत्र के लिए नुकसान
जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं, तब यह आसानी से प्रवाह होता जाता है और एक बड़ी मात्रा में नीचे खाद्य नलिका में जाकर, निचले पेट की दीवार पर गिरता है। इससे पेट की दीवार और आसपास के अंगों को नुकसान पहुंचने की सम्भावना रहती है। लंबे समय तक ऐसा होने से पाचन तंत्र और दिल और गुर्दे की समस्याएं हो जाती हैं।

ऑर्थराइटिस होने का खतरा
कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। इससे घुटनों पर जोर पड़ता है और ऑर्थराइटिस होने का खतरा रहता है।

गुर्दे की बीमारी
जब खड़े होकर पानी का सेवन किया जाता है तब पानी तेज़ी से गुर्दे के माध्यम से, बिना अधिक छने, गुज़र जाता है। इसके कारण मूत्राशय या रक्त में गंदगी इकट्ठा हो सकती है जिससे मूत्राशय, गुर्दे और दिल की बीमारियां होती हैं।

गठिया की समस्या
खड़े होकर पानी पीने से शरीर में मौजूद अन्य तरल पदार्थों के संतुलन को बिगाड़ देता है। अंततः यह जोड़ क्षेत्रों और जोड़ों में आवश्यक तरल पदार्थ की भी कमी करता है। इससे जोड़ो में दर्द और गठिया जैसी परेशानियां उत्पन्न होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications