Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
घी और गुड़ का साथ करें सेवन, जाड़े से मिलेगी मुक्ति और बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता
सर्दियों में शरीर को ठंड की जकड़न से दूर रखने के लिए पौष्टिक खानपान पर बहुत ध्यान देना पड़ता है। ठंड आते ही हर घर का मेन्यू बदल जाता है। ठंड से शरीर को बचाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते है। ये ऐसा मौसम होता है जब लोग बहुत हैवी फूड खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में लोग गुड़ और घी का बहुत इस्तेमाल करते हैं। जहां एक और राजस्थान और गुजरात में जहां लोग रोटी में गुड़ और घी को चूर कर चूरमा बनाकर खाना पसंद करते हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा जैसी जगह में लोग सुबह के समय एक कटोरी घी और गुड़ खाकर ही घर से निकलते हैं।

जी हां, सर्दियों के मौसम में घी और गुड़ किसी सूपरफूड से कम नहीं है। आइए जानते है कि सर्दियों में घी और गुड़ का एक साथ सेवन करने से क्या-क्या फायदे हैं।

गले का इंफेक्शन करें ठीक
अगर आपके गले या फेफड़ो में इन्फेक्शन हो गया है तो रोज़ाना रात में सोने से पहले गुड़ और घी को गर्म करने के बाद इसका सेवन करे, ऐसा करने से आपका इन्फेक्शन ठीक हो जायेगा।

हड्डियों को रखें मजबूत
जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर गुड़ का अदरक के साथ प्रयोग काफी लाभदायक सिद्ध होता है। प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

मुंह के छालें करें ठीक
अगर आपके मुंह में छाले हो गए है तो आधा कटोरी घी के साथ एक डली गुड़ की खा लें, छाले पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

इम्यूनिटी बढ़ाए
गुड़ और घी का सेवन करने से सर्दियों में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और आप जल्दी बीमारी नहीं पड़ते हैं।

सर्दी होने पर
सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा। इसके लिए घी के साथ गुड़ का प्रयोग करके खाया जा सकता है।

एसिडिटी भगाएं
यदि आपको गैस या एसिडिटी की परेशान हैं तो खाने के बाद थोड़ा गुड़ और घी का जरूर सेवन करें। ऐसा करने से ये दोनों ही समस्याएं नहीं होती हैं।

कान का दर्द करें ठीक
ठंड में कई लोगों को कान के दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में कान में सरसो का तेल डालने से व गुड़ और घी मिलाकर खाने से कान का दर्द ठीक हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
