Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लुक नहीं साइज देखकर खरीदें जूते, वरना झेलनी पड़ सकती है ये परेशानियां

सही साइज के जूते पहनने से न सिर्फ आपके पांव सलामत रहते है बल्कि ये आपके स्वास्थय के लिए सही होता है। फैशन के दौर में लोग अक्सर साइज से ज्यादा फैंसी और स्टाइलिश फुटवियर्स को तरजीह देते हैं, जो कि पांव के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जूते खरीदते वक्त जूते की साइज को प्राथमिकता देनी चाहिए।
अगर जूतों का चुनाव करते समय कंफर्ट का ध्यान ना रखा जाए और गलत साइज के जूते पहन लिए जाए, तो यह आपके लिए कई रोगों का कारण बन सकता हैं। जी हां, गलत साइज या तंग जूते पहनने से आपको कई समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। आज हम आपको उन्हीं बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गलत जूतों के इस्तेमाल की वजह से होती हैं।

फुट कॉर्न
फुट कॉर्न यानी पैरों में कील निकलना, ये समस्या अक्सर तलवों की त्वचा के घर्षण के कारण होता है। तलवे की बाहरी सतह पर जहां गलत जूते पहनने से दबाव पड़ता है। वहां की सख्त त्वचा इकट्ठी हो जाती है और इस वजह से दर्द भी अधिक होता है। फूट कॉर्न का सबसे अधिक खतरा डायबिटीज, अर्थराइटिस और अधिक वजन वाले व्यक्तियों को होता है।

एथलीट फुट
तंग जूते बनने से एथलीट फुट की समस्या होती है, इस समस्या से ज्यादातर एथलीट लोग ही प्रभावित होते है | लेकिन फैशन के दौर पर टाइट शूज का भी प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और यही लोगों को बीमारी का शिकार बना देता है | ये बीमारी उंगलियों के बीच में जमे संक्रमित पसीने के कारण होती है जो की उंगलियों के बीच जलन और खुजली की गंभीर समस्या पैदा कर देती हैं।

डायबिटिक फूट
डायबिटीज के रोगियों को खासतौर पर पैरों पर ध्यान देना चाहिए गलत साइज के जूते पहनने से डायबिटीक लोगों को फफोले या घावों की समस्या हो सकती है। बाजार में शुगर के मरीजों के लिए खास तरह के जूते उपलब्ध हैं जो उनके कंफर्ट के हिसाब से होते हैं।

बनियन
बनियन यानी अंगूठे के जोड़ की हड्डी बढ़ना। यह समस्या उन लोगों में अधिक होती है, जो कसे पंजे वाले जूते पहनते हैं। इससे अंगूठा पैरों की उंगली की ओर बढ़ने लगता है, जो सूजन और दर्द का कारण बन जाता है।

मेटाटर्साल्जिया
इसे स्टोन ब्रूज या पत्थर खरोंच भी बुलाते हैं। यह पैरों के सामने के हिस्से को प्रभावित करती है, अधिक तंग जूते पहनने से पांव के आगे के हिस्सों काफी प्रभावित होते हैं। इसमें आमतौर पर पैर की बॉल सबसे अधिक प्रभावित होती है और इसमें सूजन और दर्द होता है। तंग जूतों के साथ व्यायाम करने, दौड़ने और कूदने के कारण यह समस्या होती है।

हैमर टो
ये रोग हमेशा उन लोगों को होता है जो की बहुत टाइट शूज का इस्तेमाल करते है | टाइट शूज पहनने के कारण अक्सर सामने की उंगलिया मुड़ जाती है जिसमे सबसे ज्यादा नुकसान बीच की ऊंगली को पहुंचता है जिसके कारण बहुत दर्द भी होता है, हैमर टो के कारण पैरों की उंगलियाँ कठोर हो जाती है और उसके जोड़ भी हमेशा के लिए अंदर से उखड़ या जाम हो जाते हैं।

एड़ी में गांठ
ये समस्या हमेशा टाइट जूते पहनने वालों को होती है। टाइट शूज पहनने से पैरों की एड़ी की लम्बाई आधे इंच तक बढ़ जाती है जो की पैरों में गंभीर दर्द पैदा कर देता है इस वजह से एड़ियों में गांठ बन जाती थी।



Click it and Unblock the Notifications
