Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बिना तकिये के सोने से होते हैं 10 कमाल के फायदे

आमतौर पर माता पिता अपने बच्चों को तकिये के साथ सोने के लिए प्रेरित करते हैं जिसकी वजह से उन्हें इसकी आदत पड़ जाती है। इंडोनेशिया में तो सोते समय तकिया का इस्तेमाल करना जरुरी माना जाता है। जब कभी हम लोगों से यह पूछा जाता है कि हम इसे क्यों इस्तेमाल करते हैं तो एक सामान्य जवाब होता है कि अपने सिर, गर्दन और स्पाइन को एक दिशा में रखने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं जिससे आराम मिल सके।
तकिये के साथ सोने से हमारी गर्दन और स्पाइन की मल्सस पर स्ट्रेस आता है जिसकी वजह से इसमें अकडन आ जाती है इसलिए हमें तकिये की जरुरत होती है जिससे हम अपनी गर्दन और सिर को स्पाइन की सीध में रख सकें। हालांकि गलत तरीके से तकिये को लगाने से गर्दन में दर्द होता है। हालांकि रिसर्च कहते हैं कि बिना तकिये के सोने से हमें कई सारे फायदे होते हैं आइये जानते हैं एक्सपर्ट्स इस बारे में क्या कहते हैं।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बिना तकिये के सोना ज्यादा फायदेमंद होता है इससे हमें ऐसे नींद आती है जैसी कि एक छोटे बच्चे को आती है क्योंकि शरीर एक नेचुरल स्थिति में होता है। एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि बिना तकिये के अगर हम जमीन पर सोते हैं तो हमें कई तरह की दिक्कत हो सकती है इसलिए बिना तकिये का सोने के लिए गद्दे का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे हमारा शरीर सही स्थिति में रहता है। जब हम बिना तकिये के चित होकर सोते हैं तो हमें गर्दन और पीठ में दर्द नहीं होता है। आइये जानते हैं बिना तकिये के सोने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है।

1- मुंहासे नहीं होते हैं:
बिना तकिये के सोने से हमें हमारे चेहरे में मुंहासे होने की संभावना कम होती है। क्योंकि जब हम तकिये का इस्तेमाल करते हैं तो हमारा फेस तकिये पर ही रहता है जिस पर धुल होने की वजह से मुंहासे हो सकते हैं।

2- झुर्रियां नहीं होती हैं:
तकिये का इस्तेमाल करने से झुर्रियां पड़ती हैं क्योंकि ऐसा करने से चेहरे पर एक दबाव पड़ता है। जो लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं उन्हें यह दिक्कत नहीं होती है।

3- पीठ दर्द नहीं होता है:
जब हम तकिये का इस्तेमाल करते हैं तो रीढ़ की हड्डी की स्थिति बदल जाती है और हमें पीठ में दर्द होने लगता है। इसलिए बिना तकिये के सोने से हमारी गर्दन स्पाइन की दिशा में रहती है जिसकी वजह से उसमे और पीठ में दर्द नहीं होता है।

4- गर्दन में दर्द नहीं होता है:
तकिये का इस्तेमाल करने से हमारी गर्दन में दर्द रहता है और खासकर सुबह के समय जब हम उठते हैं तो यह दर्द ज्यादा रहता है क्योंकि तकिये का इस्तेमाल करने से शरीर की नर्व डैमेज हो जाती है जिससे दर्द होता है।

5- यंग दिखते हैं:
तकिये के साथ सोने से हम अच्छी नींद नहीं लेते हैं जिससे हम थका हुआ महसूस करते हैं। तकिये का इस्तेमाल नहीं करने से हमें अच्छी नींद आती है जिसकी वजह से हमारी त्वचा फ्रेश रहती है और हम हमेशा यंग लगते हैं।

6- हड्डियाँ एक सीध में रहती हैं:
बिना तकिये के सोने से हमारी हड्डियाँ एक सीध में रहती हैं जिससे हमें कोई दर्द महसूस नहीं होता है और हम स्वस्थ रहते हैं।

7- अच्छी नींद आती है:
अध्ययन यह बताते हैं कि बिना तकिये का सोने से हमें नींद अच्छी आती है और कई तरह की दिक्कतें जैसे रात में चलने और सपने आना, नहीं होती हैं।

8- तनाव दूर होता है:
जब हम तकिये का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो हमें एक अच्छी नींद आती है और हमारी सारी थकान दूर हो जाती है जिससे हमें तनाव नहीं होता है और हम फ्रेश महसूस करते हैं।

9- अनिद्रा दूर होती है:
बिना तकिये का इस्तेमाल किये सोने से हमें अनिद्रा की शिकायत नहीं होती है और हम एक अच्छी नींद लेते हैं जिससे हम दिन भर रिलैक्स रहते हैं।

10- पीठ और गर्दन में दर्द नहीं होता है:
तकिये का इस्तेमाल ना करने से हमारी गर्दन स्पाइन के सीध में रहती है और गर्दन पर स्ट्रेस नहीं पड़ता है जिससे पीठ और गर्दन में दर्द महसूस नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
