Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नाक में जमे ब्लैकहेड्स को चुटकियों में हटाए, नमक और टूथपेस्ट लगाएं
नाक और ठुड्डी पर जमे ब्लैकहेड्स अक्सर हर लड़की की स्किन समस्याओं में से एक है। कितना ही कोशिश कर लें, लेकिन ये जिद्दी ब्लैकहेड्स है कि जाने का नाम ही नहीं लेते हैं। हम में से आधे से ज्यादा लोग इस समस्या से ग्रसित है। ब्लैकहेड्स से बचने के लिए लड़कियां कई घरेलू नुस्खे और क्रीम का यूज करती हैं, फिर भी कोई फायदा नहीं होता है। कई महिलाएं तो इस समस्या से निजात पाने के लिए महंगे और ब्रांडेड ब्यूटीपार्लर के चक्कर लगाने लगती है। लेकिन आपको ये सब करने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है।
क्या कभी आपने ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए टूथपेस्ट का और नमक का इस्तेमाल किया है? नहीं तो आइए जानते है कैसे घर में मौजूद इन दोनों चीजों से आप ब्लैकहेड्स को हटा सकते है आइए जानते है कैसे?

क्यों होते हैं ब्लैकहेड्स?
ये आम स्किन प्रॉब्लम्स डेड स्किन और सीबम (चेहरे के नैचुरल ऑयल्स) के कारण पोर्स के बंद होने से होते हैं। ब्लैकहेड्स में पोर्स हमेशा खुले रहते हैं और लगातार एयर के संपर्क में हमारी त्वचा के पोर्स में गंदगी और बैक्टीरिया भर जाती है, तो त्वचा को ऑक्सीजन ना मिलने के कारण ब्लैकहेड्स हो जाते हैं।
नमक और टूथपेस्ट से उपचार
टूथपेस्ट में मिंट होता है, जो कि एंटीइंफ्लेमेट्री गुण से भरपूर होता है। यह पोर्स को खोलकर बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है, जो कि ब्लैकहेड्स होने का अहम कारण होते हैं। इस उपचार को अपनाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। दूसरी सामग्री है नमक। इसमें होने वाला मिनरल हमारी त्वचा के डेड स्किन को हटा कर त्वचा को साफ और रंगत सुधारता हैं।
यूंं करें इस्तेमाल
एक चम्मच टूथपेस्ट को बाउल में डालें। इसके बाद इसमें एक चुटकी नमक डाल लें। फिर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिक्सचर को त्वचा पर अप्लाई करें। इसके बाद आप 10 मिनट तक स्टीम ले सकती हैं। इससे ब्लैकहेड्स मुलायम हो जाएंगे और स्किन से आसानी से बाहर उभरकर आ जाएंगे। इसके बाद अपनी नाक पर इसका एक कोट लगा लें। इसे 5 मिनट के लिए नाक पर हीने दें। इसके बाद हल्का सा पानी लेकर इसे सर्कुलर मोशन में रब करें। अब बर्फ से इसे साफ कर लें। अब इसे तोलिए से हल्का-हल्का रब करें। इससे जिद्दी ब्लैकहेड्स चेहरे से निकल जाएंगे।
मॉइश्चराइजर लगाएं।
इसके बाद नाक पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और फिर इस ट्रिक को हर सप्ताह इस्तेमाल करें। ब्लैकहेड्स गायब हो जाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
