Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गैस और अपच को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें, तुंरत मिलेगा आराम
गैस और अपच के ईलाज में अजवायन और हींग का प्रयोग बहुत लोकप्रिय है। ओवरईटिंग, धूम्रपान या खाने के बीच लंबे अंतराल की वजह से अपच या बैस की समस्या हो जाती है। गैस और अपच कोई बीमारी नहीं है बल्कि ये तो सामान्य पाचन प्रक्रिया का एक हिस्सा है जिसकी वजह से पेट में दर्द या असुविधा हो सकती है।
जी मितली, पेट दर्द और पेट में मरोड़ उठना आदि गैस और अपच के कुछ सामान्य लक्षण हैं। आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अजवायन और हींग से आप गैस और अपच से राहत पा सकते हैं।

हींग और अजवायन को जी मितली और अपच जैसी समस्याओं के ईलाज के लिए जाना जाता है।
अजवायन
आयुर्वेद के अनुसार अजवायन में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। ये स्वाद में कड़वी और गर्म तासीर की होती है। गैस और अपच से राहत पाने के लिए एक चम्मच अजवायन के पाउडर में 1 चम्मच सूखी अदरक का पाउडर डालें। इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण की एक चम्मच पानी में घोलकर पी लें। इससे गैस और अपच से राहत मिलेगी।
अजवायन में थाइमोल नामक यौगिक होता है जोकि गैस्ट्रिक रस को स्राव करने में मदद करता है और पाचन को मजबूत करता है। अगर आपको रोजाना गैस की समस्या रहती है तो आपको नियमित अजवायन का पानी पीना चाहिए। गर्म पानी में अजवायन डालकर पी लें। इससे गैस और अपच में आराम मिलता है।
आप चाहतें तो एक चुटकी अजवायन में थोड़ा सा काला नमक डालकर भी खा सकते हैं। अपच और गैस से आराम दिलाने का ये असरकारी नुस्खा है।
गैस्ट्रिस से ग्रस्त लोगों को भी अजवायन से फायदा मिलता है। अजवायन पेट फूलने की समस्या का असरकारी प्राकृतिक ईलाज है। नीबू के रस में अजवायन को भिगो दें और इसमें काला नमक डालें। इस मिश्रण को दिन में दो बार लेने से पेट फूलने और गैस से आराम मिलता है।
हींग
गैस और अपच से राहत दिलाने में हींग भी बहुत असरकारी होती है। आप पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए हींग और अजवायन का एकसाथ सेवन भी कर सकते हैं।
हींग का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या से भी राहत मिलती है और इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लामेट्री, एंटी माइक्रोबियल, एंटीपास्मोडिक तत्व मौजूद होते हैं। हींग का सेवन करने से तनाव भी कम होता है।
हिंग श्लेष्म झिल्ली के स्थानीय उत्तेजक के रूप में भी काम करती है, खासतौर पर एलिमेंट्री ट्रैक्ट में। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है।
गैच और अपच से राहत पाने के लिए एक चुटकी हींग में एक चौथाई चम्मच अदरक का पाउडर डालें। इसमें थोड़ा सा काला नमक भी मिलाएं और इसे गुनगुने पानी के साथ पी लें। इससे पेट फूलने की समस्या से भी आराम मिलता है।
छाछ में एक चुटकी हींग डालकर पीना भी गैस और जी मितली का प्राकृतिक और असरकारी नुस्खा है।
अपच की वजह से पेट दर्द होता है। पानी में एक टुकड़ा हींग का डाल दें। इस पानी को छान लें और पेट पर इससे सिकाई करें। अपच के कारण हो रहे पेट दर्द से राहत मिलेगी।
इसके अलावा अपच और गैस की समस्या से राहत पाने के निए एक चम्मच सूखी अदरक, मिर्च, करी पत्ता, अजवायन, काली मिर्च और जीरा लें। इन्हें तिल के तेल में एक चम्मच हींग के साथ फ्राई करें। इसमें थोड़ा सेंधा नमक भी डालें। पाचन से संबंधित कई विकारों में ये घरेलू नुस्खा कारगर साबित होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
