Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
सर्दियों में मक्के की रोटी खाए, फायदे ही फायदे पाएं
इससे पहले हमने आपको सर्दियों में सरसो के साग खाने के फायदे बताए थे, भला मक्के की रोटी के बिना सरसो के साग का मजा कैसे आएगां। चलिए आज इस आर्टिकल में आपको मक्के की रोटी के फायदे बताएंगे। सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं काफी फायदेमंद होता है मक्का खाना। चाहे रोटी के रूप में खाएं या इसे साबूत ही खा लें। मक्के में फाइबर, विटामिंस, कैरोटिनॉयड्स आदि पोषक तत्व होते है।
मक्के को आसानी से पचाया जा सकता है, ये डाइजेशन के हिसाब से भी अच्छा होता है। ये ग्लूटेन फ्री होता है। इसलिए आप इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद है।आइए जानते है इसके फायदों के बारे में।

खून बढ़ाए
शरीर में यदि लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण कम हो जाए तो इस स्थिति को एनिमिया कहा जाता है। ऐसे में एनिमिया के मरीजों के लिए मक्के का आटा बहुत लाभकारी होता है। दरअसल मक्के में जिंक, आयरन और बीटा कैरोटीन होता है, जो शरीर में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण बढ़ाने का काम करता है। इससे कई बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है।

खांसी के लिए
कफ में मक्का के भुट्टे को जलाकर उसकी राख तैयार कर ली जाए और इसे पीस लिया जाए। फिर इसमें अपने स्वाद के अनुसार सेंधा नमक डालकर दिन में 4 बार एक चम्मच फांकी लेने से कुकुर खांसी, कफ और सर्दी में आराम मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत
मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर मक्के की रोटी के सेवन से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है। इसके अलावा इसमें जिंक और फास्फोरस भी पाया जाता है। यह आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से बचाव में भी काम आता है

पचने में आसान
गेंहू की रोटी के अपेक्षा मक्के की रोटी का पाचन आसन होता है। यह एसिडिटी, कब्ज आदि पेट संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में भी फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट की ठीक तरह से सफाई करता है और लीवर को भी दुरस्त रखता है।

पेशाब की जलन की समस्या को करें दूर
मक्के के भुट्टे को पानी में उबाल लिया जाए और छानकर इसमें मिश्री मिलाकर पीने से पेशाब की जलन और गुर्दों की कमजोरी भी दूर होती है। पहले मक्के के उबले दानों को चबाया जाए और अंत में इस पानी को पिया जाए, तो यह किडनी और मूत्र तंत्र को बेहतर बनाता है। किडनी की सफाई के लिए यह उत्तम फार्मूला है। ऐसा करने से पथरी होने की आशंका खत्म हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications