Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन लोगों के लिए अदरक बन सकता है नासूर, इन्हें करना चाहिए अवॉइड

अदरक वाली चाय का नाम सुनते ही सारी थकान खुद ब खुद भाग जाती है। अदरक अगर खाने में घुल जाएं तो स्वाद और भी बढ़ जाता है। पिछले पांच हजार सालों से एशिया के अलग अलग देशों में अदरक का इस्तेमाल हमारे किचन में खाने में मसाले के तौर पर हो रहा है। आयुर्वेद में इसे एक औषधि के तौर पर जाना जाता है। वैसे तो अदरक को खाने के कई फायदें है लेकिन आप नहीं मानेंगे अदरक खाने के नुकसान भी है। अदरक की तासीर गर्म मानी जाती है इसलिए इसका सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है।
खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर अचार में इस्तेमाल होने वाला अदरक सर्दी खांसी में भी इसका सेवन किया जाता है। आप सबने इसके फायदों के बारे में तो बहुत सुना लेकिन कुछ लोगों के लिए यह जहर के रूप में काम करता है।

आइए जानते है कि लोगों को खासकर अदरक नहीं खाना चाहिए।
कम वजन वाले लोग
अदरक की तासीर गर्म होती है ये फैट को गलाने के काम में आती है। इससे वजन तेजी से कम होता है। इसके लगातार सेवन से आपकी भूख कम होती है। जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद है लेकिन पहले से अपने कम वजन से परेशान लोग इसे अवॉइड ही करें।
ब्लड डिसॉर्डर
जिन लोगों को किसी भी तरह का रक्त विकार हो, उन्हें अदरक कम खाना चाहिए। खासकर हीमोफीलिया से पीड़ित लोग। क्योंकि अदरक खून को पतला करने का काम करता है, इस वजह से शरीर पर हल्का-सा कट या चोट, ज़्यादा खून बहा सकती है। अदरक उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें खून का थक्का जमने की परेशानी हो।
दिल पर बुरा असर
अदरक को बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से दिल पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। एक रिसर्च के अनुसार ज्यादा अदरक के सेवन से धड़कनों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर पर काफी उतार चढ़ाव आ सकता है।
नींद न आने की समस्या
अदरक के ज्यादा सेवन से अनिंद्रा की समस्या हो सकती है। अदरक वाली चाय पीने में तो बहुत अच्छी लगती है। लेकिन जहां तक हो सकें इसे रात को सोने से पहले न पीएं और अच्छी सेहत के लिए एक अच्छी नींद की जरुरत होती है।
पित्ताशय की पथरी
अदरक गालस्टोन से पीडि़त व्यक्तियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाता है क्योंकि यह पित्त के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे पथरी बढ़ सकती है। इसलिए गालस्टोन या पित्ताशय की पथरी से पीडि़त लोगों को भी अदरक नहीं खानी चाहिए।
प्रेग्नेंसी
प्रेगनेंसी के शुरूआती महीनों में आने वाली मॉर्निंग सिकनेस और कमजोरी को दूर करने के लिए अदरक का सेवन बहुत बढ़िया है। लेकिन आखिरी तिमाही महीनों में अदरक से दूरी बनाएं, क्योंकि इससे प्रीमेच्योर डिलीवरी और लेबर होने का खतरा बना रहता है।
रेगुलर दवाइयों का सेवन करने वाले
डायबिटिज़ी और हाई ब्लड प्रेशर की नियमित दवाइयां खाने वाले लोग अदरक से बचें, क्योंकि इन दवाइयों में मौजूद ड्रग्स जैसे बेटा-ब्लॉकर्स, एंटीकोगुलैंट्स और इंसुलिन अदरक के साथ मिलकर खतरनाक मिश्रण बनाते हैं।
एसिडिटी में
अदरक का इस्तेमाल मतली सहित पेट की बीमारियों को शांत करने के लिए किया जाता है। लेकिन अदरक का अधिक सेवन हार्टबर्न, अतिरिक्त डकार और दस्त जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोग पैदा कर सकता है। अदरक की चाय से पेट में एसिड का लेवल बढ़ता है जिसके कारण से मानव शरीर में एसिड का उत्पादन होता है, जो एसिडिटी का कारण बनता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
