Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
सर्दियों में खाएं भूने हुए तरबूज के बीज, वेटलॉस होगा और हेल्दी रहेगा दिल

वैसे तरबूज तो गर्मियों का फल है लेकिन आपके इसके बीज पूरे साल खा सकते हो। सर्दियों में मूंगफली और अलग-अलग बीजों की लगने वाली रेहड़ियों पर आपने तरबूज के बीज भी देखे होंगे जो हल्के-हल्के भूने और सेंके हुए होते है। ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगते हैं बल्कि ये सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होते है। आप चाहे तो इन बीजों को किसी भी समय खा सकते हैं।
स्नैक्स टाइम में भी चाय की चुस्कियों के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। आइए जानते है तरबूज के बीज खाने से शरीर को क्या-क्या फायदा मिल सकता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी
उबले हुए तरबूज के बीज डायबिटिज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते है, इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक गुण ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने का काम करता है। अगर आप बिना दवाइयों के ही इस समस्या को कम करना चाहते हैं तो उबले हुए तरबूज का सेवन करें।

एंटी एजिंग की तरह करता है काम
तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। एंटीऑक्सीडेंट एंटी एजिंग के तौर पर काम करता है। जो लोग हमेशा जवां दिखना चाहते हैं उनको तरबूत के बीज खाने चाहिए।

स्वस्थ दिल रखने के लिए
दिल के मरीजों के लिए तरबूज के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने का काम करता है। अगर आप हार्ट पेशेंट है तो तरबूज के बीज खाना शुरू करें। कुछ ही दिनों में फायदा मिलेगा।

बालों और स्किन के लिए फायदेमंद
तरबूज के बीजों में Lycopene नामक तत्व पाया जाता है, जो बालों और चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाता है।

मैग्नीशियम की कमी पूरी करें
जब भी शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो तो तरबूज के बीज खाना शुरू कर दें। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है।

वजन घटाने में सहायक
तरबूज के बीज वजन घटाने में भी काफी सहायक होते हैं। इनमें नाममात्र की कैलोरी पाई जाती है। इसलिए जल्दी से वजन घटाने के लिए तरबूज के बीज खाने फायदेमंद होते हैं। आप इसे स्नैक्स टाइम पर खाएं चाय के साथ खाएं या फिर चलते फिरते भी खा सकते हैं। इसमें मौजूद डायट्री फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को समाप्त करने में सहायक होते हैं।

जॉन्डिस से बचाएं
जॉन्डिस जैसी समस्याएं होने पर तरबूज के बीजों का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा संक्रमण से बचाए रखने में भी मददगार है।

किडनी स्टोन से बचाएं
तरबूज के बीजों से बनने वाली चाय का नियमित रूप से सेवन करने पर आप किडनी की समस्याओं से बचा जा सकता है। किडनी स्टोन या पथरी होने पर भी यह फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
