Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
अजवाइन के पत्तों में छिपा है हर दर्द का मर्ज, जानिए इसके बेमिसाल फायदे
भारतीय मसालों में अजवाइन फेमस है, इसे कई व्यंजनों में डाला जाता है। अजवाइन अपनी खुशबू की वजह से जाना जाता है। अजवाइन सिर दर्द, पेट दर्द और कई बीमारियों से बचाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ अजवायन ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं। अजवाइन के पत्तों को अलग-अलग नाम से जाना जाता है ऑरगेनो, सेलेरी और इंडियन बोरेज के नाम से।
अजवाइन के पत्तों में विटामिन के, ए और सी से भरपूर होने के साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भी अच्छी मात्रा होती है। इसलिए आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं, इसके अलावा आप इसकी चाय, सूप, पराठे और पकौड़े में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूत्र संबंधी समस्या से निजात
संतुलित मात्रा में सोडियम, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम होने के कारण इससे मूत्र संबंधित परेशानी नहीं होती। पाचन नली और मस्तिष्क में किसी भी तरह के संक्रमण और सूजन को रोकने में भी मददगार है। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं।

फेफड़ों के लिए फायदेमंद
अजवायन के पत्तों की चाय पीने से न सिर्फ पेट साफ होता है बल्कि इससे जुड़ी बीमारियां भी खत्म होती है। यह एक औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसका प्राचीन दिनों से प्रयोग किया जाता आ रहा है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीकैंसर और एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं जिससे आपको कई शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

खांसी-जुकाम को दूर करें
लगातार ठंड और खांसी को दूर करने के लिए अजवायन के पत्तों का घरेलू नुस्खा काम आ सकता है। इसके लिए आजवायन की पत्तियों को पानी में उबालकर तैयार कर सकते हैं। अगर आपको ठंड लगी है और खांसी है तो ये काढ़ा काम करेगा। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

बॉडी करे डिटॉक्स
अजवायन के पत्तों को उबालकर इसकी चाय बनाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। अजवायन की पत्ती के कई फायदेमंद प्रभाव होते हैं और इसका उपभोग करने का सबसे अच्छा तरीका चाय के रूप में होता है। यह ताजा या सूखे अजवायन की पत्तियों से बनती है। फाइबर, कैल्शियम, नियासिन, मैंगनीज, फोलेट, लोटे और लेटेन और क्रिप्टोक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर इन पत्तों की चाय पीने से आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहते हैं।

ऑर्थराइटिस की समस्या होती है छू मंतर
अजवाइन की पत्तियों का जूस पीने से तंत्रिका की थकान खत्म होती है और शरीर से कमजोरी दूर होती है। इसका उपयोग वे भी कर सकते हैं, जो घुटनों की बीमारी रह्यूमेटाइड और ऑर्थराइटिस से जूझ रहे हैं। यह हड्डियों की सूजन को कम करने में मदद करता है।

मांसपेशियों के दर्द को दूर करें
जोड़ो के दर्द और मांसपेशियों में दर्द को दूर करने के लिए गर्म पानी में अजवाइन के पत्ते डालें और टब में इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दे और इस गुनगुने और खुशबुदार पानी से सेंक करके आपको राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
