Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
पुरुषों का वीर्य बढ़ाने की देसी दवा है ये बीज, जाने इसके और भी फायदे
हम में से कई लोग हैं जिन्हें कद्दू की सब्जी खानी पसंद नहीं होती है, वजह इस सब्जी का स्वाद। लेकिन जितने पोषक तत्व इस सब्जी में पाएं जाते हैं वे दूसरी सब्जियों की तुलना में अधिक होता है। जहां कद्दू बेहद फायदेमंद सब्जी है, वहीं इसके बीजों में भी पोषक तत्वों का खजाना भरा हुआ हुआ होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ये सब्जी किसी अमृत से कम नहीं है।
कद्दू के बीज इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने का काम करते हैं। ऐसे में ये मधुमेह रोगियों के लिए बेहतरीन औषधि की तरह काम करती हैं। आइए जानते है इसके फायदों के बारे में।

स्वस्थ दिल के लिए
कद्दू के बीज दिल के लिए बेहद सेहतमंद होता है। ये एक-चौथाई कप हमारे दिनभर की मैग्नीशियम की आवश्यकता को पूरा करता है। यह दिल को स्वस्थ और सक्रिय रखने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और आघात से सुरक्षित रखने में मददगार होता है।

इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में
कद्दू की बीजों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है। यह इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है और वायरल, सर्दी-खांसी-जुकाम जैसे संक्रमणों से सुरक्षित रखता है। इसके अलावा डिप्रेशन दूर करने में भी मददगार होता है।

प्रोस्टेट ग्रंथि ठीक रखने में
सालों से कद्दू के बीजों को पुरुषों के लिए बेहतर माना जाता रहा है। इसमें मौजूद जिंक की मात्रा प्रोस्टेट ग्रंथि के लिए बहुत जरूरी अवयव है।

नींद के लिए भी बेहतर
अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो सोने से पहले कद्दू के कुछ बीज लेना बहुत अच्छा रहता है। आप चाहें तो किसी फल के साथ इसे ले सकते हैं। कद्दू के बीजों का सेवन करने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।

प्रजनन क्षमता को बनाए बेहतर
कद्दू के बीजों में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। जिंक को पुरुषों की स्पर्म गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ महिलाओं में बांझपन जैसी समस्याओं को दूर करता हैं। ऐसे में अगर डेली डाइट में कद्दू के बीजों को शामिल किया जाए तो इससे प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। इसमें पाएं जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट कंटेट टेस्टोस्टेरॉन लेवल को सेहतमंद रखने में भी मदद करता है।

कॉलेस्ट्रॉल को रखे नियंत्रित
कद्दू के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एल्फा लिनोलेनिक एसिड के स्त्रोत के रुप में जाना जाता है। कद्दू के बीज में फाइटोस्टेरॉल होता है जो एलडीएल के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है यह एलडीएल को कम करके एथेरोसलेरोसिस और रक्त को जमने से रोकता है। और ये शरीर में अच्छे कॉलेस्ट्रॉल का निर्माण किया जा सकता है।

मधुमेह को नियंत्रिंत करें
शोधकर्ताओं के अनुसार, कद्दू के बीज इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने का काम करते हैं। ऐसे में ये मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
