Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सेंसेटिव पेनिस हेड से हो सकता है इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, जानिए कारण और इलाज
प्राइवेट पार्ट से जुड़ी समस्या कई बार संक्रमण और यौन स्वास्थय पर काफी बुरा असर डालती है। अगर ये समस्या पुरुषों से जुड़ी हो तो उनके सेक्स लाइफ के साथ तनाव का कारण भी बन सकता है। इसी समस्या में से एक है लिंग के अग्रभाग का संवेदनशील होना। ये समस्या आगे चलकर इरेक्शन में कमी की वजह से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का कारण भी बन सकता है। इसे बैलेनाइटिस भी कहा जाता है।
ये एक तरह का संक्रमण ही है जिसमें व्यक्ति शरीर के हिस्सों के साथ ही लिंग के अग्रभाग यानी पेनिस के टिप पर संवेदनशीलता महसूस होने लगती है। इस हालात को नियमित देखभाल और चिकित्सीय परामर्श से सही किया जा सकता है।

इसकी वजह से खत्म हो सकता है इरेक्शन
लिंग के अग्रभाग संवेदनशील होने पर रेडनेस, दर्द, सूजन, खुजली और डिस्चार्ज जैसी समस्याएं होती हैं। अपने लिंग को नियमित रूप से साफ रखें, क्योंकि स्किन की सिलवटों में डिस्चार्ज, ऑयल और कोशिकाएं फंस सकती हैं। यदि स्थिति खराब हो जाती है, तो आपको पेशाब करते समय दर्द महसूस होने लगता है। लिंग के अग्रभाग में संवेदनशील होने से स्तंभन दोष होने की संभावना होती है। इस वजह से दर्द हो सकता है और इरेक्शन खत्म होने लगता हैं।

लक्षण
-पेनिस की फोरस्किन का सख्त होना
-रिसाव
-खुजली
-जननांग क्षेत्र में दर्द
-लिंग की त्वचा में दर्द
-फोरस्किन के नीचे एक मोटी, गंदे निर्वहन का होना
-गंदी बदबू का आना
-मूत्र त्याग करने में दर्द
-यौन संभोग के 2 से 3 दिनों के बाद फोरस्किन के नीचे सूजन

साफ़ सफाई
लिंग के अग्र भाग पर सूजन या संवेदनशील महसूस होने पर इसकी सफाई पर खास ध्यान दें। अपने पेनिस को हल्के हाथो से साफ़ करे और इसे धोएं जिससे आपके इस भाग से इन्फेक्शन हट जाएगा और आपको आराम मिलेगा।

स्प्रे या फ्लवेर्ड कंडोम की वजह से
कई पुरुष पेनिस की सफाई के लिए सुगंधित साबुन का इस्तेमाल करते हैं और कई लोग सुगंधित लोशन या स्प्रे भी लगाते हैं। इसमें मौजूद केमिकल्स की वजह से पेनिस में दर्द और सूजन जैसी समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा फ्लेवर्ड कंडोम में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।

सेक्स के बाद करें सफाई
अक्सर हम सेक्स करने के बाद साफ-सफाई की तरफ ध्यान नहीं देते हैं और सो जाते है और यही रूटीन होता है लेकिन ये गलत है। आप सेक्स करने के बाद पर्सनल हाईजीन पर ध्यान देकर भी इस समस्या से बच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
