Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पांव के तलवों में हो गई गांठ, जानिए घरेलू उपाय
अधिक चलने, लंबे समय तक खड़ें रहने या फिर तंग जूतों को पहनने से पैर के तलवो में अक्सर गांठ पड़ जाती हैं। पैरों में बने गांठ की वजह से पैरों में सूजन और दर्द महसूस होने लगती है और लोगों को चलने में भी असहजता होने लगती है। पांव की इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग घरेलू उपचारों की मदद लेते हैं।
ये घरेलू उपचार बहुत प्रभावी होते हैं और सूजन और दर्द को आसानी से कम कर देते हैं। लेकिन घरेलू उपचारों का पालन करने के अलावा आप कुछ आसान टिप्स का पालन भी कर सकते हैं। ये टिप्स आपके पैरों में गांठ होने से भी बचाते हैं।

पैरों की एक्सरसाइज करें:
पैरों की एक्सरसाइज से भी आप पांव में गांठे बनने से रोक सकते हैं। इसके लिए आसान टो स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करें। ये आपके पैरों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

खाली पैर चलें
खाली पैर चलना पैरों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। पैरों की कई समस्याएं खाली पैर चलने से दूर हो जाती है। इसलिए रोजाना कम से कम 5 मिनट खाली पैर चलें। कोशिश करें घास पर चलने कि, इससे आपके पैरों को आराम मिलेगा।

प्रभावित हिस्से पर बर्फ लगाएं
अगर ज्यादा चलने या गलत जूते पहनने से पांव में गांठे हो गई है तो इसके लिए पांव के तलवों में बर्फ लगाएं। बर्फ पैरों के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है जिससे पैरों की कई समस्याएं कम हो जाती है। इसलिए प्रभावित हिस्से पर बर्फ लगाएं, इससे आपके पैरों को सूजन और दर्द से आराम मिलेगा और गांठ की समस्या भी कम हो जाएगी।

सही जूते पहनें
गलत जूते पहनने के कारण पैर से जुड़ी कई समस्या होती है, इसलिए हमेशा सही जूते पहनें जिसमें आपके पैरों को हवा मिले और आराम भी मिलें। ऐसे जूते ना पहनें जो हर तरफ बंद हो और आपको टाइट हो। हमेशा ऐसे जूते ही पहनें जिससे आपके पैरों पर दबाव ना पड़ें।



Click it and Unblock the Notifications
