Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
खट्टी-मीठी इमली का पानी पीएं, गर्मियों में मुंहासों और लू से दूरी बनाएं
खट्टी-मीठी इमली का नाम सुनते ही जुबां पर पानी आ जाता है, इसका मजेदार और चटपटा स्वाद सभी को सुहाता है। कचौरी के साथ इमली की चटनी हो या फिर इमली की कैंडी, चटपटे स्वाद की वजह से हर किसी को इमली खाना अच्छा लगता है। गर्मियों में कई लोग लू से बचने के लिए इमली का पानी या इमली पना पीना पसंद करते है क्योंकि इससे शरीर को गर्मी नहीं लगती है।

गर्मियों में इसका पानी पीने से आप गर्मी में मौसमी संक्रमण से दूर रहने के साथ ही ये कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। आइए जानते है कि गर्मियों में इमली पना पीने के फायदे।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं
इमली के रस में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही ठंड, कफ और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों से आपको दूर रखते हैं।

कैंसर के खतरे को टालें
इमली के पानी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि कैंसर के खतरों का टालता है और शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

डायबिटीज से बचाएं
इमली के पल्प से निकलने वाले रस में कार्ब्स-ब्लॉकिंग गुध होते है जो आपके शरीर में से कार्बोहाइड्रेट को अवशोषित करने में मदद करते है। इसके सेवन से मधुमेह रोगियों के रक्त शर्करा का स्तर कम होता है। इमली का रस मधुमेह और रक्त-शर्करा के स्तर को कम करने का एक पारंपरिक तरीका है। इसके अलावा इसके सेवन से हृदय संबंधित रोगों को टाला जा सकता है।

दिल के लिए अच्छा
इमली के रस में कोलेस्ट्रॉल की ऑक्सीकरण प्रक्रिया को रोकने की शक्ति होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को आपकी धमनियों की दीवारों से चिपकने और उन्हें अवरुद्ध करने से रोकता है। इसके सेवन से कोरोनरी हृदय रोग और उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर का खतरा भी कम होता है।

लू से बचाएं
गर्मी के दिनों में इमली का पना या शर्बत पीने से आप गर्मी की चपेट से दूर रहते हैं, इसमें मौजूद कूलिंग एजेंट से लू लगने का खतरा नहीं होता है और ये मौसमी संक्रमण से आपको दूर रखता है।

पित्त विकार हटाएं
इमली के रस में हल्का सा लैक्सेटिव (मुलायम करने वाली औषधि) होता है, इसका उपयोग पित्त विकारों के इलाज के लिए किया जाता है और ये शरीर को वायरल संक्रमण जैसे सर्दी और बुखार से लड़ने में भी मदद करता है।

त्वचा के लिए
इमली के रस में बेहतरीन गुण होते है जो आपकी त्वचा को एडिमा और जलन से बचाने का बेहतरीन उपाय है। इसके सेवन से चेहरे से मुंहासे और चिकनपॉक्स के धब्बे भी दूर हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
