Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
खूबसूरती के साथ घर में ऑक्सीजन भी बढ़ाते है ये पौधे, एयर प्यूरीफायर की तरह करते हैं काम
कुछ लोगों को इंडोर प्लांटिंग का बहुत शौक होता है, घर के हर छोटे-छोटे कोने को खूबसूरत प्लांट से सजा देते हैं। लेकिन कुछ प्लांट ऐसे भी होते हैं जो न सिर्फ आपके घर के कोनों को खूबसूरत और हरा भरा लुक देते है बल्कि आपके आसपास की आबोहवा में मौजूद कीटाणु और बैक्टीरिया को मारकर वातावरण को शुद्ध बनाए रखने का भी काम करते हैं।
जी हां, प्रकृति ने हमें ऐसे कई विकल्प दिए है जिनके जरिए हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि आप अपने घर में कुछ पौधे लगाकर आस-पास की हवा को शुद्ध बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में।

आइवी प्लांट
आइवी प्लांट एक तरह से बेल होती है जो दीवार के सहारे फेल जाती है। इस प्लांट की खासयित ये ही कि ये कुछ घंटों के भीतर ही हवा को शुद्ध करने लगता है। यह दिखने में जितना खूबसूरत लगता है ये हवा में मौजूद कीटाणुओं का नाश करने में भी उतना ही प्रभावी हैं।

लिली
लिली का पौधा और फूल काफी खूबसूरत होते हैं। घर के आस-पास पीस लिली का पौधा लगाने से हवा में शुद्धता आती है. जिससे बीमारियां दूर भागती हैं।

बांस का पौधा
कहते हैं बांस का पौधा यानी बैम्बू प्लांट घर में लगाने से खुशहाली आती है।
बांस का पौधा घर में लाने से ये हवा में मौजूद जहरीले कीटाणुओं को दूर करता है।

ऐलोवेरा
ऐलोवेरा बहुत ही लाभकारी पौधा माना जाता है। इसे सेहत और सौंदर्य के लिहाज से काफी गुणकारी माना जाता है। यह हवा में मौजूद ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है।

स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट महज दो दिनों में 90 फीसदी तक घर के वातावरण में मौजूद एलर्जी पैदा करने वाले हानीकारक तत्वों को दूर करता है। ये कार्बन मोनो ऑक्साइड, बेंजीन और फॉर्मेल्डीहाइड जैसे दूषित तत्वों को हवा से दूर करता है। सबसे बढ़िया बात ये है कि इस पौधे को मेंटेंन करना बड़ा सरल है।

तुलसी
घरों में तुलसी लगाने का प्रचलन हमारी संस्कृति का हिस्सा ऐसे ही नहीं है, इसे घर के आंगन में लगाया जाता है। यह मच्छरों और कीड़े-मकौड़ों को दूर करता है और हवा में ऑक्सीजन की मात्रा तेजी से बढ़ाता है। इसके अलावा यह हवा से कई हानिकारक रसायनों और बैक्टीरिया को साफ करता है।

रबर प्लांट
ये प्लांट न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते है बल्कि ये सेहत के लिए भी हेल्दी हैं। यह देखने में जितना खूसबूरत है सेहत के लिहाज से भी कम नहीं है। जहां भी सूरज की रोशनी अच्छी पड़े, औप इसे लगा सकते हैं। यह बहुत आसानी से पनपता है और घर में हवा के विषैले तत्वों, खासतौर पर फोर्मलडीहाइड को दूर रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
