Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इन तरीको से करें जीभ में जमी गंदगी का सफाया, बस किचन से ले आएं ये चीजें
शरीर के बाकी अंगों की तरह मुंह की सफाई भी बहुत जरुरी है, मौखिक स्वास्थय की नियमित देखरेख से आप मुंह में होने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं। अक्सर लोग सुबह ब्रश करते वक्त मुंह की सफाई करते हुए सिर्फ दांतों पर ही ज्यादा ध्यान देते है और जीभ की नियमित सफाई करना भूल जाते हैं। अगर जीभ की सफाई नहीं की जाए तो उसके ऊपर गंदगी की परत जम जमने लगती है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं और मुंह की बदबू भी इनमें से एक होती है।
आइए जानते है कि जीभ को साफ रखने के क्या-क्या तरीके हैं टंग क्लीनर के अलावा, जिसका इस्तेमाल करके इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है, जानते हैं...

प्रोबॉयोटिक्स
जीभ पर कैंडीडा फंगस के कारण जमी सफेद परत को हटाने में प्रोबॉयोटिक्स का इस्तेमाल भी बहुत ही फायदेमंद होता है। प्रोबॉयोटिक्स में एल. एसिडोफिलस और बी. लैक्टिस मौजूद होता है जो मुंह के बैक्टीरिया और फंगस को दूर करता है। थोड़े से पानी में प्रोबॉयोटिक्स कैप्सूल को अच्छे से घोल लें। ब्रश करने के बाद इस मिक्सचर को माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें और इसके बाद एक गिलास पानी पी लें। एक हफ्ते तक दिन में एक बार इसका इस्तेमाल करें।

दही -
दही को जीभ पर लगाएं, ये प्रो-बायोटिक होता है जोकि जीभ पर जमा फंगस, सफेद परत और गंदगी को खत्म करने में मददगार होता है।

हल्दी -
हल्दी पाउडर में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर भी इसे जीभ पर रगड़ सकते है। फिर कुछ देर में गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। जीभ की अच्छे से सफाई हो जाएगी।

ऐलोवेरा
ऐलोवेरा न सिर्फ स्किन के लिए भी बल्कि मौखिक स्वास्थय के लिए भी बहुत हेल्दी माना जाता है। जीभ से धब्बों को मिटाने के लिए एलोवेरा जेल यूज कर सकते हैं। आप चाहें तो ऐलोवेरा जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

माउथवॉश -
भोजन करने के बाद कुल्ला अवश्य करें, कई बार होता है कि कुल्ला करने के बाद भी खाने के कुछ अंश जीभ पर रह जाते हैं। इसलिए हर वक्त खाने के बाद पानी से कुल्ला करे और अगर माउथवाश इस्तेमाल करते हैं तो बेहतर है। ऐसा करने से जीभ और मुंह की गंदगी साफ होती रहेगी।

नमक
जीभ की सफाई के लिए नमक एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है। इसे जीभ पर छिड़क कर ब्रश के पिछले हिस्से से हल्का दबाव डालकर रगड़े ,फिर कुल्ला कर लें।

बेकिंग सोडा -
बेकिंग सोडा भी एक प्रभावशाली स्क्रब की तरह काम करता है। इसमें नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और जीभ पर उंगली से लगाएं और थोड़ी देर रखने के बाद कुल्ला कर लें। ऐसा करने से जीभ पर जमी सफेद परत व गंदगी आसानी से निकल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
