Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सीवीड का सेवन करने से थायरॉइड फंक्शन होता है बेहतर, वजन कम करने में भी सहायक
क्या आप भी उन लोगों में शामिल है जो हमेशा ऐसे फूड की तलाश में रहते है, जिससे आपके शरीर को आवश्यक न्यूट्रीशंस मिल सकें। तो इसके लिए सीवीड फूड बेस्ट ऑप्शन होंगे। सीवीड को समुद्री शैवाल के नाम से भी जाना जाता है। ये समुद्री पानी के अंदर मिलते हैं। जो कि लाल, हरे, भूरे या काले कोई से भी रंग में साथ ही छोटे से लेकर बड़े साइज में मिल सकते हैं। ये सबसे ज्यादा एशियन देशों में पाए जाते हैं। सीवीड मैग्निशियम ,राइबोफ्लेविन, आयरन, जिंक, थियामिन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। यहां हम आपको सीवीड से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताने वाले है।

1. थॉयराइड फंक्शन को बेहतर बनाता है
थायरॉयड हार्मोन बनाने के लिए आयोडीन पर निर्भर रहता है। पर्याप्त आयोडीन के बिना, आप समय के साथ वजन में बदलाव, थकान या गर्दन में सूजन जैसे लक्षणों का अनुभव कर सकते है। एडल्टस के लिए प्रतिदिन 140 एमसीजी आयोडीन लेने की जरूरत रहती है। सीवीड में समुद्र से आयोडीन की केंद्रित मात्रा को अवशोषित करने की अद्वितीय क्षमता होती है। इसके अलावा सीवीड में टायरोसिन नामक एक अमीनो एसिड भी होता है, जिसका उपयोग आयोडीन के साथ दो प्रमुख हार्मोन बनाने के लिए किया जाता है जो थायरॉयड ग्रंथि को अपना काम ठीक तरीके से करने में मदद करते हैं।

2. विटामिन और मिनरल्स का बढ़िया सोर्स
प्रत्येक प्रकार के सीवीड न्यूट्रीशंस से भरपूर होते है। इससे ना केवल भोजन का स्वाद, बनावट और स्वाद बेहतर होता है, बल्कि ये शरीर में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स की कमी पूरी करने का भी बढ़िया सोर्स है। क्यूंकि इसमें फोलेट, जिंक, सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम के साथ विटामिन ए, सी, ई और के भी होता है। ऐसे में सप्ताह में दो बार इसे सीज़निंग के रूप में उपयोग करके आप अपनी डाइट में अधिक न्यूट्रीशंस जोड़ सकते है। कुछ सीवीड में मौजूद प्रोटीन, जैसे कि स्पिरुलिना और क्लोरेला में सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। जो हमें कई बड़ी बीमारियों से बचाते है।

3. पेट की सेहत के लिए अच्छा
सीवीड में नेचुरल फाइबर होता है जो आपकी भोजन नाल से लेकर आप के पेट तक के सभी ऑर्गन को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें ऐसे तत्त्व होते हैं जो आपको एसिड रिफ्लक्स आदि से बचा सकते हैं। यह आपके पेट में गुड बैक्टीरिया का विकास करने में भी लाभदायक माने जाते हैं।

4. वजन कम करने में सहायक
सीवीड में फाइबर तो बहुत होता है, लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा ना के बराबर होती है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता। जिससे आप अधिक खाना नहीं खा पाते और ओवर ईटिंग से भी बच सकते हैं। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि सीवीड में मौजूद फ्यूकोक्सैंथिन नामक पदार्थ शरीर में फैट को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए जो लोग वेट लॉस करने मे लगे है, उन्हें अपनी डाइट में सीवीड को जरूर शामिल करना चाहिए।

5. हार्ट डिज़ीज रिस्क का खतरा करता है कम
हार्ट डिज़ीज दुनिया भर में मौत का प्रमुख कारण है। हाई कोलेस्ट्रोल, हाई बीपी, स्मोकिंग, फिजिकली कम एक्टिव रहना और अधिक वजन इसके प्रमुख कारक है। ऐसे में सीवीड आपके ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। बल्कि जानवरों पर हुई एक रिसर्च में ये पाया गया कि सीवीड से निकलने वाले फ्यूकन ब्लड क्लोट को एक एंटी-क्लॉटिंग मेडिसन के रूप में प्रभावी रूप से रोकता हैं।

6. शुगर लेवल को रखता है कंट्रोल में
सीवीड में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और इंसुलिन लेवल को भी संतुलित रखता है। ऐसे में जिनका शुगर लेवल हाई रहता है, उन्हें सप्ताह में कम से कम दो बार सीवीड का सेवन जरूर करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
