Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
गर्मियों में खुजली और रैशेज को दूर करता है चीड़ का तेल, इसके अर्क से होते हैं ये फायदे
शायद आपको मालूम हो! आपके आसपास ऐसे कई पेड़-पौधे है जिससे स्वास्थय को फायदे मिलते है। ऐसे ही कई प्लांट्स से हमें एसेंशियल ऑयल मिलते है जो त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो कई प्रकार के एसेंशियल ऑयल है लेकिन, कुछ ऐसे ऑयल होते हैं, जो कई गुणों से संपन्न होते हैं। इन्हीं से में एक है चीड़ का तेल। इसके इस्तेमाल से सूजन को कम करने से लेकर भूख बढ़ाने तक की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इसके फायदे के बारे में।

खुजली को करें दूर
गर्मियों के मौसम के साथ बारिश में भी कई त्वचा इन्फेक्शन देखा जाता है। ऐसे में त्वचा इन्फेक्शन के साथ-साथ खुजली की समस्या को भी दूर करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। इस तेल में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला गुण सूखे और खुजली युक्त चकत्तों को आसानी से दूर कर सकता है। इसके इस्तेमाल से फंगस की समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके अलावा जलने के कारण हुए जख्म को जल्दी से ठीक करने के लिए भी इसका इस्तेमाल बेस्ट माना जाता है।

सूजन करें दूर
चीड़ के तेल में एंटी इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होता है। कहा जाता है कि ये गुण को सूजन कम करने के लिए खास रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नियमित समय पर चीड़क के तेल से मालिश करने पर सूजन की परेशानी चंद मिनटों में गायब हो सकती है।

भूख बढ़ाए
कई बार नियमित समय पर भूख नहीं लगने की वजह से बीमारी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपको भी नियमित समय पर भूख नहीं लगती हैं, तो इस तेल का उपयोग किया जा सकता है। पाइन के बीज से तैयार तेल को भूख बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कई जानकर का ये भी कहना है कि इसके इस्तेमाल से वजन को भी कम किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
