Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या कोविड वैक्सीन लगाने से कम हो जाएगी फर्टिलिटी, जानें स्वास्थ्य मंत्री ने क्या दिया जवाब
कोरोना वायरस महामारी से अभी भी देश को मुक्ति नहीं मिली है। देश में अभी भी 2 लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केसेस हैं। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से देश में डेढ़ लाख से ज़्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि, उम्मीद की किरण के तौर पर देश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत हो रही है। 16 जनवरी यानि शनिवार से देशभर में टीकाकरण के पहले चरण के तहत लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

कोविड वैक्सीन के आने के साथ-साथ अब इस वैक्सीन से जुड़ी कई बातें और अफवाहें भी सामने आने लगी हैं। ऐसी ही एक बात उठायी गयी है कि, क्या कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों की प्रजनन क्षमता यानि फर्टिलिटी कम हो जाएगी। देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने खुद इस विषय पर बात की और उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के साइड-इफेक्ट्स में इंफर्टिलिटी का खतरा भी है या नहीं?
क्या कोविड वैक्सीन लगाने से कम हो जाएगी फर्टिलिटी?
डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि, कोविड-19 वैक्सीन्स के साइड-इफेक्ट्स से जुड़े कई दावे सामने आए हैं जिनमें कहा जा रहा है कि यह वैक्सीन लगवाने वाले लोग भविष्य में माता-पिता नहीं बन पाएंगे। लेकिन, इसके कोई साइंटिफिक तथ्य सामने नहीं आए हैं। वैज्ञानिकों ने ऐसे किसी दावे की पुष्टि नही कि है कि वैक्सीन लगवाने वाले किसी महिला या पुरुष की फर्टिलिटी कम हो सकती है। इसीलिए, इस तरह की अफवाहों से बचें और इनपर ध्यान ना दें।
डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया कि वैक्सीन लेने के बाद कुछ मामूली परेशानियां हो सकती हैं, जैसे हल्का बुखार, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द और बदन दर्द। यह समस्याएं अन्य सभी वैक्सीन्स की खुराक लेने पर भी होती हैं और कुछ समय बाद ठीक हो जाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
