Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
कोरोना में न पीएं बार-बार फ्रिज का ठंडा पानी, हो सकता है गले में संक्रमण
गर्मियों में फ्रिज का पानी पीना कई लोगों को बहुत अच्छा लगता है और वे समय के साथ इसे अपनी आदत बना लेते हैं लेकिन ज्यादा फ्रिज का पानी पीने से सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही होते हैं और खासकर जब कोरोनाकाल में इसे बार-बार पीने से गले में दर्द जैसी समस्या हो तब तो सामान्य पानी पीना ही बेहतर है। धूप से लौटने या असामान्य तापमान में तो ठंडा पानी पीना खुद से बीमारियों को आमंत्रित करने जैसा है। ठंडा पानी पीने से कई सारी समस्याएं आप को हो सकती है।

कब्ज की समस्या
जिन लोगों को कब्ज की समस्या पहले से होती है उन्हें तो बिल्कुल भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इसका सेवन करने से मल त्याग करने में दिक्कत आती है। ठंडा पानी पेट में जाकर मल को कठोर ही बनाता है इसलिए सामान्य पानी का ही सेवन आपके लिए बेहतर रहेगा। आप चाहते हैं कि पेट बिना किसी मशक्कत के साफ हो जाए तो सवेरे उठकर एकबार गर्म पानी जरूर पिएं। इससे आपको कब्ज नहीं होगी।

सिर दर्द
ठंडा पानी बार-बार पीने से बिल्कुल संभव है कि आपको सिरदर्द होने लगे। इससे हमारे सिर की क्रॉनियल नस पर प्रभाव पड़ता है। धूप में से लौटकर ठंडा पानी पीने पर भी सिर दर्द होने लगता है। जब बहुत तेज प्यास लग रही हो तब तो भूलकर भी ठंडा पानी न पिएं क्योंकि इससे प्यास तो बूझती नहीं है पर समस्या जरूर बढ़ जाती है। बाहर से लौटने पर या कूलर में बैठे रहने पर भी सामान्य पानी पीना ही आपके लिए सही होगा, इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

गले में संक्रमण
ठंडे पानी का ज्यादा और बेवक्त सेवन आपके गले को खराब कर सकता है। फ्रिज का ज्यादा पानी पीने से आपके गले में म्यूकस पैदा हो सकता है, जो कि गले को खराब करने लगता है। ठंडा पानी पीने से गले में कफ भी होता है। कफ ज्यादा होने पर खांसी और बुखार भी हो सकता है इसलिए सामान्य पानी का ही सेवन करें। इन दिनों ठंडा पानी पीना आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

बढ़ने लगेगा वजन
यदि आप दिनभर ठंडा पानी पी रहे हैं और सोचते हैं कि आपका वजन क्यों बढ़ रहा है तो इसके पीछे कारण स्पष्ट हैं। ज्यादा ठंडा पानी पीने से पेट में जमा चर्बी सख्त हो सकती है और फैट को निकलने में फिर बहुत दिक्कत आती है इसलिए कोशिश करें कि गर्मी के मौसम में भी फ्रिज का ठंडा पानी पीने की बजाय सामान्य पानी ही पी लें। यदि वजन कम करना चाह रहे हैं तो दिन में एकबार तो गर्म पानी जरूर पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
