Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद इन लक्षणो को ना करें अनदेखा
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना काफी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना वायरस से जुड़ी नई बात सामने आ रही है। वहीं अब हल्के लक्षणों वाले कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। कई जगह से शिकायत आ रही है कोरोना लक्षण होने के बावजूद टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए दो प्रकार के टेस्ट होते है, आरटी- पीसीआर और एंटीजन टेस्ट। चलिए जानते हैं सभी लक्षण के बाद क्यों आती है निगेटिव रिपोर्ट अगर लक्षण होने पर रिपोर्ट निगेटिव आए तो क्या करें।

कैसे होते हैं कोरोना टेस्ट
आरपी-पीसीआर रियल टाइम रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज चेन रिएक्शन। इस टेस्ट में नाक या गले का स्वाब लिया जाता है। आरटी-पीसीआर टेस्ट से पता चलता है कि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है या नहीं।

सभी लक्षण के बाद क्यों आती है निगेटिव रिपोर्ट
स्वाब लेने के दौरान चूक, गलत तरीके से स्वाब लेने या फिर वायरस को सक्रिय रखने के लिए तरल पदार्थ की मात्रा कम होने की वजह से रिपोर्ट निगेटिव आती हैं। कभी कभी मरीज के शरीर में वायरल लोड बहुत कम होता है इसलिए लक्षणों बावजूद निगेटिव रिपोर्ट आ जाती है।

क्या खाने- पानी पीने कोरोना प्रभावित होता है
कोविड 19 टेस्ट से पहले पानी पीने या फिर कुछ खाने से, आरटी- पीसीआर से रिजल्ट को प्रभावित कर सकता है।

लक्षण होने पर रिपोर्ट निगेटिव आए तो क्या करें
आरटी- पीसीआर रिजल्ट निगेटिव होने के बाद सभी लक्षण है तो मरीज को 5 से 6 दिनों के बाद फिर टेस्ट कराना चाहिए। यदि लक्षण होने के बाद टेस्ट निगेटिव आएं तो डॉक्टर परामर्श कर इलाज शुरु कर दें।

क्या है लॉन्ग कोविड
कोविड -19 के हल्के लक्षणों वाले मरीज 1 से 2 हफ्ते के अंदर ठीक हो जाते है। गंभीर लक्षण वाले मरीज को ठीक होनों में 6- 7 हफ्ते का समय लगता है। कोविड 19 से रिकवर होने के बाद मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी अगर हल्की खांसी, सिर दर्द, बदन दर्द, सांस लेने में परेशानी जैसी परेशानी आती है इसे लॉन्ग कोविड कहा जाता है।

लॉन्ग कोविड के इन लक्षणों को इग्नोंर ना करें
भूख न लगना- बीमारी से रिकवर होने के बाद कई मरीजों के स्वाद लेने क्षमता वापस नहीं आती है जिस वजह से उन्हें ठीक भूख नहीं लगती है और खाने का मन नहीं करता।
सांस फूलना- कोरोना वायरस में सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। कोरोना से ठीक होने के बाद भी ये परेशानी बनी रहती है। मरीज को कई हफ्तों तक सांस लेने में परेशानी आती है। इस परेशानी से बचने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
थकान और सिरदर्द-कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान सिरदर्द और शरीर में थकान बनी रहती है। कई बार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कई हफ्तों तक मरीज को सिरदर्द और थकान महसूस होती है। ज्यादा सिरदर्द या फिर थकान हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
लगातार खांसी जुकाम-करोना ठीक होने के बाद भी सर्दी और खांसी बनी रहती है। खांसी कई महीनों तक परेशान करती है। कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद महीने भर आपको खांसी आती है तो आपको लॉन्ग कोविड है यानी शरीर में वायरस का असर बचा हुआ है। ऐसे में इसे नजरअंदाज ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
