Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
कोविड-19 होने पर आवाज में आते हैं यह बदलाव
कोरोनावायरस की दूसरी लहर के साथ, लक्षणों और कॉम्पलिकेशन में भी इजाफा हुआ है। इसने न केवल समाज में सबसे कमजोर लोगों को प्रभावित किया है, बल्कि इसने युवा पॉपुलेशन पर भी असर डाला है। ऐसे समय में, प्रत्येक लक्षण को हल्के या गंभीर रूप से नोट करना महत्वपूर्ण है, ताकि प्रारंभिक अवस्था में वायरस का पता लगाया जा सके और दूसरों के जीवन को खतरे में डाले बिना इसका इलाज किया जा सके।

बदलने लगे हैं लक्षण
कोविड-19 के मामलों की संख्या में खतरनाक उछाल देश भर में फैले कोरोना म्यूटेशन के नए सेट के लिए जिम्मेदार है। कोरोनावायरस की पहली लहर के विपरीत, दूसरी लहर कोरोनोवायरस म्यूटेशन के कॉकटेल द्वारा संचालित होती है। आमतौर पर जब कोविड-19 होने पर नजर आने वाले संकेतों की बात हो तो इसमें बुखार, खांसी और गंध और स्वाद का बिगड़ना प्रमुख माना जाता है। लेकिन अब कोरोना वायरस के रूप के बदलने के बाद इसके लक्षणों में भी बदलाव नजर आने लगे हैं।

क्या कहती है स्टडी
कोविड लक्षण स्टडी ऐप द्वारा प्रदान किए गए डेटा के अनुसार, लोगों ने कोरोनावायरस के परिणामस्वरूप अपनी आवाज़ में परिवर्तन को महसूस किया है। लाखों ऐप कंट्रीब्यूटर्स के डेटा से इस बात का पता चला है कि कर्कश आवाज कोविड -19 का लक्षण हो सकता है।
एप्लिकेशन की रिसर्चर टीम टीम के अनुसार, कर्कश आवाज कोविड -19 का एक असामान्य लक्षण है, लेकिन इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यूनाइटेड किंगडम में कई क्लीनिकल स्टाफ ने अपनी बीमारी की शुरुआत के बाद कर्कश आवाज का अनुभव किया है।

आवाज में हो सकता है बदलाव
हालांकि कर्कश आवाज़ आपकी आवाज़ में एक प्राइमरी चेंज है, लेकिन यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकती है। अध्ययन के अनुसार, कुछ लोगों को अपनी आवाज कर्कश महसूस हो सकती है, जबकि अन्य लोगों को अधिक रफ और शांत आवाज या आवाज की अलग पिच हो सकती है।

तो इसलिए पड़ता है आवाज पर असर
शोधकर्ताओं के अनुसार, "यह हम सभी जानते हैं कि कोविड-19 वायरस हमारे श्वसन तंत्र के ऊतकों को प्रभावित करता है जिनमें से वॉयस बॉक्स (स्वरयंत्र) भी इसी का एक हिस्सा है।" शायद यही कारण है कि कुछ लोगों ने कोरोना संक्रमण के दौरान कर्कश आवाज को महसूस किया। उन्होंने आगे स्पष्ट किया, "हालांकि यह कोविड-19 का विशेष रूप से मजबूत प्रेडिक्टर नहीं है, लेकिन अगर आपको अस्पष्ट या कर्कश आवाज महसूस हो रही है तो ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करने के लिए एक परीक्षण करना चाहिए।

क्या करें
यदि यह लक्षण लगातार बना रहता है या बिगड़ जाता है और आप इसके साथ-साथ कोविड-19 के किसी भी अन्य लक्षण का अनुभव करते हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप स्वयं का परीक्षण करें और जब तक आपको टेस्ट का रिजल्ट ना आ जाए। तब तक, खुद को अलग कर लें और किसी के संपर्क में न आएं। एक अच्छी तरह से फिटेड मास्क को पहनना भी ना भूलें, अन्यथा इससे घर के अंदर वायरस का प्रसार हो सकता है।
इसके अलावा, गुनगुने पानी के साथ गार्गल करें और कुछ भी ठंडा पीने या खाने से बचें। अपने आप को हाइड्रेटेड रखें और गले के दर्द को कम करने के लिए हर्बल उपचार भी आजमाएं।

पहचानें अन्य लक्षण भी
कोविड-19 के असामान्य संकेतों के अलावा, यहां कोविड-19 के कुछ सबसे सामान्य लक्षण हैं जिन पर भी आपको नजर रखनी चाहिए। इन लक्षणों में प्रमुख है-
- बुखार
- सूखी खाँसी
- गले में खराश
- बहती और भरी हुई नाक
- सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ
- थकान
- जठरांत्र संबंधी संक्रमण



Click it and Unblock the Notifications