Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Coronavirus: वाल्व मास्क को पहनने से बचें, वरना दूसरों के लिए बढ़ सकती है परेशानी
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सबसे कारगार उपाय मास्क को माना गया है। चूंकि कोरोना का संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से ही फैल रहा है, ऐसे में मास्क ही सबसे कारगर बचाव का उपाय है। वैसे तो बाजार में कई तरह के मास्क बिक रहे हैं, लेकिन स्वास्थय विशेषज्ञों ने एन-95 मास्क के इस्तेमाल ना करने की हिदायत दी है। ये वायरस को फैलने से बचाने के लिए नहीं हैं और इस्तेमाल करने वालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

वॉल्व मास्क इसलिए है खतरनाक
दरअसल, एन-95 मास्क में वॉल्व होता है और विशेषज्ञों का कहना है कि वॉल्व वाले मास्क उपयोगकर्ता की रक्षा तो काफी हद तक कर सकते हैं, लेकिन वॉल्व होने के कारण इससे किसी दूसरे के शरीर में वायरस के प्रवेश का खतरा हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने भी चेतावनी जारी की है कि लोग वॉल्व वाले मास्क ना पहनें।
प्रोफेसर ब्रेट सटन ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखी है, जिसके मुताबिक 'वॉल्व वाले मास्क के कारण सांस लेना आसान हो जाता है और वॉल्व होता है तो मास्क में नमी भी नहीं बनती, लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये है कि आराम से सांस लेने के दौरान आप वायरस भी बाहर छोड़ते हैं। ऐसे में शायद ये मास्क आपको सुरक्षित रखता हो, लेकिन अगर आप संक्रमित हैं तो यह दूसरों को सही से सुरक्षा नहीं दे सकता।'

इन लोगों के लिए है वॉल्व वाले मास्क
फास्ट कंपनी के मुताबिक, शुरुआत में मास्क फैक्ट्री और कोयले की खदानों में काम करते समय पहनने के लिए बनाए गए थे, जिसमें वॉल्व लगे होते थे। असल में यह लंबे समय तक पहनने के लिहाज से बनाए जाते हैं और इससे धूल-मिट्टी से राहत मिलती थी। लेकिन अब कोरोना के दौर में भी ऐसे मास्क का इस्तेमाल खूब हो रहा है, जो खतरनाक साबित हो सकता है।

कौन से मास्क का करें इस्तेमाल?
डॉक्टरों का मानना है कि बाजार से मास्क खरीदने से बेहतर है कि घर पर बने सूती मास्क को ही प्राथमिकता दी जाए। अपोलो अस्पताल के डॉ. यश कहते हैं कि घर पर बनाए मास्क संक्रमण से बचाव के लिए सबसे ज्यादा कारगर हैं। घर पर मास्क बनाने के लिए आप किसी भी सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं या अगर चाहें तो ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आजकल ऑनलाइन भी सूती मास्क मिलने लगे हैं, लेकिन बाहर से कुछ ही खरीदने से पहले आपको उनसे जुड़ी सावधानियों पर भी जरूर विचार कर लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
