Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
दिल्ली के जहरीले पॉल्यूशन से बचने के लिए कौन सा मास्क खरीदें, जानें
दिल्ली की हवाएं फिर से प्रदूषण की वजह से जहरीली हो गई हैं। हालात ये है कि इस प्रदूषित हवा का असर सीधा लोगों के सेहत पर पड़ रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है। ऐसे में प्रदूषण रोधी मास्क ही गैस चेंबर बने दिल्ली-एनसीआर में लोगों की सुरक्षा के लिए सबसे उपयुक्त चीज है।
इस भयंकर प्रदूषण में घर से बाहर निकल रहे हैं तो एंटी-पॉल्यूशन मास्क जरूर पहनें। इस दम घोंटू प्रदूषण से बचने का आसान उपाय है मास्क का इस्तेमाल। आइए जानते हैं आपको कौन-से एंटी-पॉल्यूशन मास्क खरीदने चाहिए ताकि आपके भीतर जहरीला धुंआ न जाए।

आपको कौन-सा मास्क लेना चाहिए?
सर्जिकल मास्क और रूमाल को कुछ वक्त के लिए छोड़ दें और थोड़ा-सा पैसा खर्च करके अपनी सेहत के लिए अच्छा प्रदूषण रोधी मास्क खरीदें। अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आप अस्थमा के मरीज हैं तो बिना मास्क के बिल्कुल न रहें। आप एन95 और एन99 मास्क खरीदें। हालांकि इनके अलावा भी कई मास्क होते हैं जो आपको इस भयंकर प्रदूषण से बचा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि मेडिकली अप्रूव मास्क ही खरीदें।

एन-95
यह सबसे सुरक्षित मास्क माना जाता है। यह पीएम 2.5 को भी सांस में जाने से रोकता है। इसकी कीमत 100 रुपए से लेकर 1500 रुपये में मिलता है। डॉक्टर भी आमतौर पर यही मास्क यूज करते हैं। लेकिन यह मास्क काफी टाइट होता है और लंबे समय तक इसे पहने रहना संभव नहीं है।

सिक्स लेयर मास्क
यह प्रदूषण से काफी हद तक बचाव करता है। इससे भी 80 फीसदी ही बचाव हो सकता है। अधिक प्रदूषित क्षेत्र में यह भी कारगर नहीं है। यह काफी हद तक पीएम 10 के अलावा पीएम 2.5 से बचाता है। यह 200 से 1000 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। इसे कई बार वॉश कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रिपल लेयर मास्क
हल्के प्रदूषण से बचने में यह मास्क कुछ कारगर है। इससे भी 20 से 30 प्रतिशत तक ही बचाव हो पाता है। तीन लेयर होने की वजह से यह पीएम 10 को कुछ हद तक रोकने में कामयाब रहता है। इसकी कीमत 50 रुपये से शुरू होती है और 200 रुपये तक जाती है।

सिंगल लेयर मास्क
यह कॉटन से बना साधारण मास्क है। डॉक्टरों के मुताबिक यह मास्क प्रदूषण से लड़ने में बहुत प्रभावी नहीं है, हालांकि सबसे अधिक लोग इसी का इस्तेमाल करते हैं। यह पीएम 10 और पीएम 2.5 से नहीं बचाता। सिर्फ धूल के बड़े कणों को कुछ हद तक रोक पाता है। यह सिर्फ कॉस्मेटिक इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यह मास्क 10 रुपये से 30 रुपये में आता है।

मास्क की फीटिंग पर दे ध्यान
मास्क लेने से पहले इस बात को समझ लें कि यह आपको सही से फिट होगा या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि लोग मास्क पहने हुए हैं, लेकिन बाहर से हवा जा रही है। ऐसे मास्क पहनने से कोई फायदा नहीं होगा। मास्क बनाने में इस तरह की सामग्री यूज की जानी चाहिए जो पल्यूशन के छोटे-से-छोटे कणों (PM2.5) को रोक सके और सांस को बाहर निकालने के लिएअच्छा वेंटिलेशन भी प्रदान करे।



Click it and Unblock the Notifications
