Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
रात को ठंड से बचने के लिए क्या आप भी गर्म कपड़े पहनकर सोते हैं?
ठंड के मौसम में ऊनी कपड़ों की मदद से सर्द हवाओं से बचने की कोशिश करते हैं। ठंड के मौसम में घर से बाहर जानें पर हम ऊनी कपड़े पहनते है ताकि ठंड से बच सकें लेकिन कुछ लोग रात में सोते समय भी ऊनी कपड़ों को पहन कर सोते है। जो की सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शुमार है जो रात में सोते वक्त भी गर्म कपड़े पहनकर सोते है तो इसके नुकसान के बारे में आपको पता होना चाहिए...
रात में गर्म कपड़े पहनकर सोने के नुकसान

एक्जिमा
डॉक्टर का कहना है कि जब त्वचा ज्यादा ड्राई होगी तो स्किन में एक्जिमा बढ़ेगा, जिसेस खुजली बढ़ेगी। इसलिए रात को गर्म कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए।

त्वचा रोग बढ़ेंगे
जिनकी त्वचा पहले से ही संवेदनशील है उन्हें ज्यादा दिक्कतें होने लगती हैं। गर्म कपड़ों से बॉडी की नमी चली जाती है जिससे त्वचा रोग बढ़ते हैं।

एलर्जी और खुलजी बढ़ेगी
सर्दियों में गर्म कपड़े पहनने से एलर्जी बढ़ेगी और खुजली होगी। अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऊन के रूएं भी उससे चिपककर अकड़ जाएंगे और खिंचाव होगा। जिससे त्वचा में रैशिज, चकत्ते या दाने हो जाते हैं।

पैरों में छाले
अक्सर लोग रात को खुद को गर्म करने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ मोजे भी पहनकर सो जाते हैं, लेकिन डॉक्टर राका के मुताबिक ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऊन में थर्मल इन्सुलेशन होता है जो पसीने को अच्छी तरह से सोख नहीं पाता। जिससे बैक्टीरिया पैदा होता है। साथ ही छाले भी पैदा करता है। इसलिए डॉक्टर्स रात को ऊनी मोजे के बजाए कॉटन के मोजे की सलाह देते हैं।

बुजुर्गों को दिक्कत
जिनकी उम्र ज्यादा है उनकी स्किन पहले ही ड्राई होती है। इस मौसम में यह परेशानी ज्यादा हो जाएगी। अगर स्किन को मॉश्चराजेशन नहीं मिलेगा तो यह परेशानियां बढ़ेंगी।

बेचैनी और घबराहट की शिकायत
रात में जब गर्म कपड़े पहनकर सोते हैं तो शरीर में गर्माहट बढ़ती है जिससे बेचैनी और घबराहट की शिकायत होती है। साथ ही लो ब्लड प्रेशर भी होने लगता है।

हार्ट के मरीजों के लिए खतरा
रात में गर्म स्वेटर पहनने और गर्म रजाई ओढ़ने से शरीर की गर्मी लॉक हो जाती है। हार्ट के मरीजों के लिए खतरे का सबब बनती है। इसलिए रात को गर्म कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
