Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए घी, सेहत को होगा नुकसान
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि घी सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। दरअसल, इसमें कई तरह के विटामिन, ओमेगा फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिसके कारण घी का सेवन करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है। घी का सेवन कई तरह के ऑयल्स से बेहतर है। कुछ लोग सोचते हैं कि घी के सेवन से वजन बढ़ता है। जबकि, इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं, जो आपको हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद करते हैं। जब आप घी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कई तरह के सकारात्मक बदलाव नजर आते हैं। लेकिन घी का सेवन हर किसी के लिए लाभदायी नहीं होता है। कुछ ऐसी स्वास्थ्य स्थितियां होती हैं, जिसमें अगर व्यक्ति घी का सेवन करता है, तो उसे नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इन स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में-

अगर गर्भावस्था में हैं पाचन संबंधी समस्याएं
यूं तो घी को एक लेक्सेटिव के रूप में देखा जाता है। जिसका अर्थ है कि यह पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मददगार है। लेकिन अगर आप गर्भवती हैं और इस दौरान आपको अपच, सूजन या कब्ज जैसी पाचन समस्या रहती हैं तो घी का सेवन करना आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। बेहतर होगा कि इस स्थिति में घी का सेवन करना अवॉयड ही करें। वहीं, अगर आप इसे खाना चाहते ही हैं तो पहले एक बार अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से इस विषय में बात अवश्य करें।

अगर हों लैक्टोज इनटॉलरेंस
चूंकि घी एक डेयरी उत्पाद है, इसलिए अगर दूध से एलर्जी वाले लोग इसका सेवन करते हैं, तो उन्हें नुकसान हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि लैक्टोज इनटॉलरेंस या दूध से एलर्जिक व्यक्ति को इसका सेवन नहीं करना चाहिए या इसे बेहद ही कम मात्रा में इसे खाना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए घी का सेवन से दाने, उल्टी या दस्त जैसी समस्याओं की वजह बन सकता है। यह सलाह दी जाती है कि ऐसे लोगों को अपनी डाइट में घी को शामिल करने से पहले एक बार डायटीशियन से बात अवश्य करनी चाहिए।

लिवर रोगी करें परहेज
लिवर रोगियों के लिए भी घी का सेवन उचित नहीं माना जाता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि लिवर रोगों का कारण घी का सेवन करना नहीं है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति पहले से लिवर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या जैसे पीलिया, फैटी लिवर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दर्द से पीड़ित है, तो उसके लिए घी का सेवन करना हानिकारक है। इससे उसे लिवर से जुड़ी समस्याएं अधिक गंभीर हो सकती हैं। हालांकि, घी का कम मात्रा में सेवन करने से लीवर की समस्या नहीं होती है।

हृदय रोगी ना करें सेवन
यूं तो शुद्ध घी का सेवन हद्य को लाभ पहुंचाता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति पहले से ही हद्य रोगी है तो उसे घी के सेवन से परहेज करना चाहिए। दरअसल, घी में ऑक्सीकृत कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है, जो हृदय रोगों सहित विभिन्न बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं, फैटी एसिड की मौजूदगी के कारण इसमें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों के लिए घी का अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।

अगर मोटापे से हैं पीड़ित
अधिकतर लोग यह मानते हैं कि घी वजन बढ़ाता है। इसलिए वह पूरी तरह से इसे डाइट से बाहर कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना उचित नहीं है। घी में मौजूद हेल्दी फैट्स वेट लॉस के लिए बेहद आवश्यक हैं। लेकिन इस दौरान इसकी मात्रा का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। अगर एक व्यक्ति दिनभर में एक से दो चम्मच घी का सेवन करता है, तो वास्तव में उसे वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो यह वजन बढ़ने की वजह बनता है। इसलिए आप इसका सेवन करें, लेकिन इसे लिमिटेड मात्रा में ही लेना उचित रहता है।



Click it and Unblock the Notifications