Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
सेक्स में नहीं लगता है मन तो करे ये योगासन, दूर होगी सेक्सुअल प्रॉब्लम
सेक्स, शादी शुदा जिंदगी के लिए बहुत जरुरी है। जैसे-जैसे शादी को लम्बा वक्त होता जाता है, वैसे-वैसे लोगों की दिलचस्पी सेक्स के प्रति कम होने लगती है। लेकिन, कई बार शारीरिक समस्याओं, शारीरिक कमजोरी, मानसिक तनाव भी इसका कारण हो सकता है। लेकिन सेक्स लाइफ में आई उदासीनता को आप योग के जरिए भी कम कर सकते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही एक योगासन हनुमानासन (Monkey Pose) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके सेक्सुअल लाइफ को बूस्ट अप करता है।

जब सेक्स में दिलचस्पी होने लगे कम तो करें योग
यदि आपका भी कुछ दिनों या महीनों से सेक्स करने में दिलचस्पी नहीं रह गई है या सेक्स करते भी हैं, तो जल्द थकान महसूस होती है, तो इस स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्सर बढ़ती उम्र में शारीरिक ताकत, यौन इच्छा में कमी आने लगती है। आप इस समस्या को योग के (Sex Yoga in hindi) जरिए दूर कर सकते हैं। योगासन से आप हर पल शरीर और मन से जवां बने रहेंगे और यौन शक्ति को भी बढ़ावा मिलता है।

बढ़ाएं यौन शक्ति
हनुमानासन के नियमित अभ्यास से आप खुद को जवां रख सकते हैं। इस आसन से कई तरह की सेक्सुअल समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा और भी ऐसे आसन है जो आपकी सेक्सुअल फिटनेस को बनाए रखते हैं। जैसे भद्रासन, धनुरासन और पद्मासन।

कैसे करें हनुमानासन
इस आसन को हवादार जगह पर ही करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए चटाई पर पैरों को घुटनों से मोड़कर बैठ जाए। फिर पंजों के बल बैठने के बाद बाएं पैर को पीछे की ओर और दाएं पैर को सामने की ओर फैलाने की धीरे-धीरे कोशिश करनी चाहिए। जितना हो सके पैरों को फैलाये। सही स्थिति में आने के बाद प्रार्थना की मुद्रा में दो मिनट तक बैठने की कोशिश करें। इस प्रक्रिया को करने में कठिनाई होगी, इसलिए आराम से करने की कोशिश करें। इस दौरान सामान्य रूप से सांस लेते रहें। जितनी देर तक आप इस मुद्रा में सहज तरीके से रह सकते हैं, रहने की कोशिश करें। फिर पहले की अवस्था में आ जाएं।

हनुमानासन के लाभ
इस आसन को करने से गुप्तांगों में रक्त का संचार अच्छी तरह से होने लगता है। साथ ही नीचे के अंगों की मांसपेशियों में तनाव कम होने के कारण लचीलापन आ जाता है, जिसके कारण सेक्स के दौरान कठिनाई कम होती है और चरम आनंद का अनुभव होता है।

प्रेगनेंसी में भी फायदेमंद
प्रतिदिन हनुमानासन करने से शरीर के अंदर जमा हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पाचन क्रिया दुरुस्त होता है।प्रेगनेंसी में इसे करना फायदेमंद है। यह प्रसव के दौरान होने वाले दर्द को कम करता है। इससे बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
