Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सिर्फ स्कीन नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद है असाई बेरी, वजन कम करने में भी सहायक
आपने कभी असाई बेरी के बारे में सुना है, जिसका सेवन ब्राजीलियन महिलाएं यंग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करती है। बल्कि ये विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते है। दरअसल असाई एक तरह की गोल बेरी है जो ताड के पेड़ से प्राप्त की जाती है। यह अधिकतर मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है। असाई को कई नामो से भी जाना जाता है जैसे कैबेज पाम, असाई पाम आदि। यहां हम आपको असाई के पोषक तत्वों, उपयोग और फायदे के बारे में बताने वाले है!

असाई बेरी कैसी दिखती है
असाई दिखने में अंगूर की तरह होती है और इसका रंग बैंगनी होता है। और ये स्वाद में चॉकलेट की तरह मीठी लगती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर असाई बेरी में एमिनो एसिड, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद है। जो स्किन के अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्या को ठीक करने में भी मदद करती है। यह बीपी को कंट्रोल करती है और शरीर में एनर्जी बढ़ाती है।

असाई में मौजूद न्यूटीशंस
असाई में बहुत से सारे न्यूटीशंस होते है, ये एंटीऑक्सीडेंट,ओमेगा फैट, एमिनो एसिड, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुणों से भरपूर है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन ई होता है, साथ ही ये आयरन, जिंक, कॉपर आदि का भी अच्छा स्त्रोत होता है।

असाई के बेनिफिटस
- असाई बेरी में कुछ ऐसे गुण मौजूद है जो शरीर में ऊर्जा बढाते है। जिनको हर समय, हर काम में अधिक आलस व थकान महसूस होती है उनको असाई बेरी का सेवन करने से लाभ मिल सकता है।
- असाई बेरी का सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा मिलता है और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने लगता है। और जब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में होता है तो हार्ट डिजीज का रिस्क भी नहीं रहता।
- असाई में अच्छी मात्रा में एंटी इन्फ्लामेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद है जो कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में प्रभावी होती है। इसके अलावा ये आयरन और जिंक का भी अच्छा सोर्स होता है जो कैंसर से बचाव करने में लाभदायक होता है।
- जो लोग वजन कम करना चाहते है, उन्हें असाई बेरी के सेवन से कई लाभ मिलते है। इसके सेवन से बॉडी में फैट कम होने लगता है और वजन कम होने लगता है। ये फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है।
- जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है, उन्हें खाना ठीक से नहीं पच पाता, जिसके कारण कब्ज हो जाती है और शरीर में विषैले पदार्थ का जमाव होने लगता है। ऐसे में असाई बहुत उपयोगी हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है।

असाई बेरी के नुकसान क्या हैं ?
- असाई बेरी का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्यूंकि इससे शरीर में एलर्जी यानि पेट दर्द, दस्त या सिरदर्द की संभावना हो सकती हैं।
- जिन लोगो को असाई बेरी से एलर्जी होती है उनको इसके सेवन से बचना चाहिए।
- जो महिला गर्भवती होती है या जो ब्रेस्टफीडिंग कराती है, उन्हें असाई बेरी के सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
- वहीं, जिनको बीपी की समस्या है उन्हें असाई बेरी के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।
- कहते है ना अति खर चीज की खराब है, इसलिए असाई बेरी का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह लीवर को नुकसान पहुंचाता है।
- जो डायबिटीज के मरीज है उन्हें भी असाई बेरी का सेवन नहीं करना चाहिए।
- जिन लोगों को कैफीन वाली चीजों का सेवन करने से परेशानी होती है, उनके लिए असाई का सेवन ना करने में ही भलाई है।



Click it and Unblock the Notifications
