Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
शिमला मिर्च की सब्जी बनाते हुए न फेंके इसके बीज, इसमें छिपे है कई पौष्टिक गुण
शिमला मिर्च की सब्जी हर भारतीय रसोई में बनती हैं। इसकी सब्जी बनाते हुए अक्सर हम में से कई लोग इसमें मौजूद बीजों को निकालकर फेंक देते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके बीजों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल सब्जी, चाइनीज और इटैलियन समेत कई फूड्स बनाने में किया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, साथ ही इसके बीज भी स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाते हैं। आइए आपको शिमला मिर्च के बीजों से होने वाले लाभ की जानकारी देते हैं।

विटामिन सी का अच्छा स्रोत
शिमला मिर्च और उसके बीजों को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए कभी भी इसके बीजों को फेकना नहीं चाहिए। यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। इसके साथ ही शरीर को पावरफुल बनाता है. यह शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

दिल की सेहत को रखता है दुरुस्त
कई लोग दिल संबंधी बीमारियों से परेशान रहते हैं। ऐसे में शिमला मिर्च के आपके दिल की सेहत को दुरुस्त रखेगा। यह बहुत फायदेमंद होते हैं। इनको साइटोकेमिकल्स और फ्लैवोनॉइड्स का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। इनके सेवन से शरीर में खून अच्छा बनता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद
शिमला मिर्च के बीजों में विटामिन ई की मात्रा भी काफी अच्छी होती है, इसलिए यह त्वचा को निखारने का काम करता है। बता दें कि अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में विटामिन ई का इस्तेमाल होता है. इसके साथ ही यह बालों को भी हेल्दी, रेशमी और मजबूत बनाता है.

कई अन्य बीमारियों से बचाए
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स डायबिटीज को कंट्रोल करता है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।
शरीर में होने वाले दर्द में राहत देता है।
शिमला मिर्च के बीज बालों को भी हेल्दी, रेशमी और मजबूत बनाते हैं।
इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ाता है।
शरीर को रोग प्रतिरोधी बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
